फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railways to tweaked the flexi fare system in premium trains

रेलवे जल्द करेगा फ्लेक्सी फेयर सिस्टम में बदलाव, ऑफ सीजन में टिकट बुक कराने पर मिलेगा डिस्काउंट

Mon, 05 Mar 2018 01:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
railways to tweaked the flexi fare system in premium trains
gatimaan express

प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों को जल्द ही एक बड़ी राहत मिल सकती है। रेलवे इन ट्रेनों में लागू फ्लेक्सी फेयर सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत ऑफ सीजन में टिकट बुक कराने पर यात्रियों को डिस्काउंट मिलेगा। इस कदम से रेलवे को भी फायदा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


एयरलाइंस के लिए ही सही फ्लेक्सी फेयर 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने कहा कि फ्लेक्सी फेयर का सिस्टम केवल एयरलाइंस में सही है, क्योंकि वहां पर कई सारी कंपनियां मैदान में हैं, जो अपनी सीटों को भरना चाहती हैं। लेकिन रेलवे के सामने कोई भी अन्य निजी या फिर सरकारी कंपनी नहीं है, जिससे उसकी प्रतिस्पर्धा हो। इससे यात्रियों को काफी नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन

मुनाफे के लिए नहीं बनानी नकारात्मक छवि

railways to tweaked the flexi fare system in premium trains

रेल मंत्रालय में फ्लेक्सी फेयर को वापस लेने की जोर-आजमाईश शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिर्फ मुनाफे के लिए नकारात्मक छवि से समझौता नहीं किया जा सकता है। बता दें कि राजधानी, दुरंतो, शताब्दी ट्रेन में रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर की शुरुआत की है।

इससे रेलवे को करीब छह सौ करोड़ रुपये का मुनाफा भी हो रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त शिकायत मिल रही है। हालांकि रेलवे बोर्ड के कई अधिकारियों की दलील है कि फ्लेक्सी फेयर लगाने के बावजूद कई रूट पर ट्रेनों में यात्रियों की कमी नहीं है।

रेलवे की बिगड़ती इमेज को सुधारना जरूरी
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पहले एजेंडे में रेलवे की छवि सुधारनी है। इसे लेकर फ्लेक्सी फेयर की फाइल पर चर्चा शुरू हो गई है। इसके नुकसान व फायदे पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से जल्द ही इसपर मशवरा लेकर फ्लैक्सी फेयर को वापस लिया जा सकता है। 

खाने का स्तर सुधारने पर भी जोर
जल्द ही ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की भी परखा लोहानी करेंगे। खान-पान की गुणवत्ता को लेकर खराब हो रही छवि को भी बेहतर करेंगे।  उधर, यह भी चर्चा है कि लगातार हो रही दुर्घटनों को लेकर लोहानी काफी संजीदा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रैक निरीक्षण के लिए जापान के सुरक्षा एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। दुर्घटना वाले क्षेत्रों का जापान के एक्सपर्ट निरीक्षण करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed