फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railway to launch new multiservice app to cater various services

रेलवे लांच करेगी नया ऐप, फ्लाइट की टिकट भी कर सकेंगे बुक

Wed, 12 Jul 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 12 Jul 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
railway to launch new multiservice app to cater various services
edg

रेलवे जल्द ही अपना एक नया ऐप लांच करने जा रही है। इस ऐप को शनिवार तक शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेन टिकट के अलावा इस ऐप की मदद से फ्लाइट टिकट, कुली की बुकिंग, रिटायरिंग रुम, खाने की बुकिंग भी कर सकेंगे। हालांकि इस तरह का ऐप पहले से आईआरसीटीसी लांच कर चुका है। 

विज्ञापन


7 करोड़ का आया खर्चा
रेलवे के इस नए ऐप को क्रिस ने बनाया है, जो कि रेल मंत्रालय की सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी है। इस ऐप को बनाने में रेलवे के 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।  रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अभी कई सारे ऐप्स रेलवे ने लांच किए हुए हैं जो कि यात्रियों की अलग-अलग जरुरतों को पूरा करती है।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को हर सर्विस के लिए अलग-अलग ऐप अपने फोन पर डाउनलोड करना पड़ता है। ऐसे में उनके फोन की मेमोरी और स्मार्टफोन के ओएस पर असर पड़ता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे काफी दिनों से एक मल्टी सर्विस ऐप तैयार कर रहा है, जिससे यात्री कैब, होटल और फ्लाइट की टिकट बुक कर सकेंगे। इस ऐप की घोषणा रेलवे ने 2016-17 के रेल बजट में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed