फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Pulses prices deceleration 10 percent

सरकार की सख्ती से दाल कीमतों में 10 फीसदी तक गिरावट, चीनी पर भी लगी लगाम 

Fri, 22 Apr 2016 05:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Apr 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
Pulses prices deceleration 10 percent

दाल के चढ़ते भाव को लेकर सरकार की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को दाल की थोक कीमत में 10 फीसदी तक की गिरावट आ गई। बुधवार व बृहस्पतिवार को देश के कई भागों में राज्य सरकार की तरफ से छापेमारी की कार्रवाई की गई। केंद्र सरकार ने अपने बफर स्टॉक से 10, 000 टन अरहर व उड़द दाल को भी जारी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


 बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने सभी राज्यों की सरकार से दालों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ राज्य सरकार से दाल की जरूरत बताने के लिए भी कहा था ताकि केंद्र सरकार राज्यों को उनकी जरूरत के मुताबिक दाल की आपूर्ति कर सके। अमर उजाला में सबसे पहले गत 16 तारीख को दाल की बढ़ती कीमत पर खबर छापी गई थी।
विज्ञापन


2015-16 के खरीफ सीजन के दौरान सरकारी एजेंसियों ने किसानों से 50,000 टन दाल की खरीदारी की थी और 25,000 टन दाल के आयात का आर्डर दे चुकी है। पिछले सप्ताह अरहर दाल के थोक भाव 145-150 रुपये प्रति किलोग्राम, उड़द दाल के थोक दाम 175 रुपये प्रति किलोग्राम, मसूर दाल के थोक दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम तो चना दाल के थोक भाव 57 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बृहस्पतिवार को सभी दालों के भाव में गिरावट रही। उड़द दाल के दाम में 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट रही। वहीं अरहर दाल में 4 रुपये प्रति किलोग्राम तो चने की दाल में 5 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी दर्ज की गई। पिछले शुक्रवार को चने की दाल की थोक कीमत 57.50 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही थी। 

लारेंस रोड स्थित दाल के थोक कारोबारी अशोक गुप्ता ने बताया कि दाल की खरीदारी नहीं हो रही है। थोक कारोबारी से लेकर खुदरा कारोबारी तक दाल की खरीदारी नहीं कर रहा है और सरकार की तरफ से बफर स्टॉक से आपूर्ति केसाथ छापेमारी शुरू हो गई है। ऐसे में कीमत कम होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि आगे भी दाल के भाव सामान्य रहेंगे और मानसून बेहतर रहने पर दाल के दाम में तेजी नहीं आएगी। 

भारत में लगभग 185 लाख टन दाल का उत्पादन होता है जबकि घरेलू खपत 220 लाख टन के आसपास है। हर साल भारत को लगभग 35-37 लाख टन दाल का आयात करना पड़ता है। 


चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगी लगाम 
चीनी के दाम में पिछले दो महीनों में 40 फीसदी तक की तेजी के बाद चीनी के भाव पर भी सरकार लगाम लगाने में कामयाब रही। चीनी के उत्पादन की समीक्षा के बाद सरकार ने चीनी के भाव में तेजी लाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का फैसला किया है।

 

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से चीनी के स्टॉक की सीमा तय करने के लिए भी कहा है। कारोबारियों के मुताबिक सरकार के फैसले के मद्देनजर चीनी के भाव में प्रति किलोग्राम 3-4 रुपये की नरमी आई है। 40-41 रुपये किलो बिकने वाली चीनी बृहस्पतिवार को 36-37 रुपये किलो के स्तर पर आ गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed