साकार हो सकता है आपका सपनों का घर, जम्मू-कश्मीर में प्रॉपर्टी एक्सपो फेयर का हो चुका है आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनों का घर बनाने की सोच रहे लोगों के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो का आगाज हो गया। अमर उजाला द्वारा लोगों को एक मंच पर प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी तरह की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शुक्रवार को जम्मू स्थित वेव मॉल में प्रॉपर्टी एक्सपो के शुरू होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह एक्सपो 22 दिसंबर तक चलेगा।
पहले दिन प्रॉपर्टी की तलाश में भटक रहे लोगों को एक ही जगह पर सारी जानकारी मिलने से राहत मिली। यहां लोग पूछताछ कर रहे हैं। जम्मू वेव मॉल में आयोजित इस प्रॉपर्टी एक्सपो में रियल एस्टेट के प्रमुख ब्रांड मौजूद रहे। एक्सपो में कई एक्सक्लूसिव स्कीम भी रहीं। आयोजन में कामर्शियल, रेजीडेंशियल और प्लॉट की विभिन्न कैटेगिरी दी गई हैं।
ग्राहकों के लिए यहां ऑन द स्पाट बुकिंग मिल रही है। लोन का विकल्प भी उपलब्ध है। इस एक्सपो में हिस्सा लेने वाले बिल्डरों की प्रॉपर्टी मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के नजदीक जीरकपुर, डेराबस्सी, लालडू लांडरा रोड और एयरपोर्ट रोड पर उपलब्ध हैं। एक्सपो में पहुंचने वाले लोगों को रियल एस्टेट ग्रुप के प्रतिनिधि बेहतर ढंग से समझा रहे हैं।
सभी आय वर्ग के लोगों के लिए यहां खास इंतजाम
सभी आय वर्ग के लोगों के लिए यहां पर खास इंतजाम हैं। इसमें कई स्टॉल के प्रतिनिधि ने बताया कि यह स्कीम सभी सुख सुविधाओं से सुसज्जित है। अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा चलाने का मुख्य कारण हर व्यक्ति के अपने घर का सपना पूरा करना है।
अब मार्केट में आ रहा है बूम
ट्रांइसिटी और पंजाब में डेवलपर्स के अनुसार अब रियल एस्टेट मार्केट में बूम आ रहा है। मार्केट में रेडी टू मूव प्रॉपर्टी की अच्छी डिमांड है। जिसमें रेजीडेंशियल एवं कामर्शियल दोनों तरह की प्रॉपर्टी शामिल है।
ये नामी ब्रांड हैं शामिल
एक्सपो में रियल एस्टेट सेक्टर के सभी बड़े ब्रांड जिसमें सुषमा ग्रुप, एसबीपी ग्रुप, एचएलपी ग्रुप, निर्वाणा ग्रीन्स, विजय इंडिया ग्रुप, एनके शर्मा ग्रुप, सावित्री ग्रीन्स, गोल्ड होम्स, डिवाइन होम्स इत्यादि शामिल हैं।