फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Production situation improved in important sectors of economy in July says ASSOCHAM

एसोचैम ने बताया, जुलाई में अर्थव्यवस्था के अहम क्षेत्रों में उत्पादन की स्थिति में आया सुधार

Mon, 07 Sep 2020 07:21 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Production situation improved in important sectors of economy in July says ASSOCHAM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गिरावट का सिलसिला जुलाई माह में काफी धीमा पड़ा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम ने सोमवार को यह कहा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-जून तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसोचैम द्वारा किए गए विश्लेषण के मुताबिक जुलाई 2020 के दौरान सीमेंट, इस्पात और कोयल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। हालांकि, सालाना आधार पर इनके आंकड़े गिरावट दर्शाते हैं लेकिन इनमें तेजी से सुधार आया है। पहली तिमाही में इन क्षेत्रों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन



एसोचैम के मुताबिक कोयला उत्पादन में 2020- 21 की पहली तिमाही के दौरान 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन जुलाई माह में यह गिरावट कम होकर 5.7 प्रतिशत रह गई। इसी प्रकार अप्रैल- जून में 38.3 प्रतिशत की तीव्र गिरावट के बाद सीमेंट उत्पादन में जुलाई में गिरावट 13.5 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषण में कहा गया है कि देश कोविड-19 महामारी के खिलाफ अप्रत्याशित लड़ाई लड़ रहा है और ऐसा करते हुये अर्थव्यवस्था पर कम से कम असर पड़े इसकी हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके अनुसार इस स्थिति में अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र नई परिस्थितियों में बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

एसोचैम के महासिचव दीपक सूद ने कहा, ‘चाहे कारखाने में काम करने वाला श्रमिक हो अथवा कार्यालय जाने वाला व्यक्ति और चाहे किसी कंपनी का सीईओ सभी नई परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने में लगे हैं। उनमें विश्वास बढ़ने से आने वाले समय में इस स्थिति से उबरने में मदद मिलेगी।’


उद्योग मंडल ने कहा है कि अप्रैल-जून में 56.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद इस्पात उत्पादन में सुधार आया है और जुलाई माह में यह गिरावट 16.4 प्रतिशत रह गई। एसोचैम ने कहा है कि विश्लेषण में उसने उत्पादन और खपत को समान स्तर पर माना है, क्योंकि उसके गोदामों में रखे माल के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed