{"_id":"60394f7f6e0fd5303701bf53","slug":"production-of-eight-basic-industries-increased-0-1-percent-in-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.1 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जनवरी में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.1 फीसदी बढ़ा
Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली का उत्पादन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जनवरी में मामूली रूप से 0.1 फीसदी बढ़ा है। इसकी वजह उर्वरक, इस्पात और बिजली के उत्पादन में वृद्धि है। जनवरी, 2020 में उन उद्योगों का उत्पादन 2.2 फीसदी बढ़ा था।
विज्ञापन
उर्वरक, इस्पात और बिजली उत्पादन में तेजी का असर
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी में कोयला, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, उर्वरक, इस्पात एवं बिजली के उत्पादन में क्रमश: 2.7 फीसदी, 2.6 फीसदी एवं 5.1 फीसदी की वृद्धि रही।
विज्ञापन
इस कारण ही बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में तेजी देखने को मिली। 2020-21 की अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 8.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। 2019-20 की समान अवधि में इन उद्योगों के उत्पादन में 0.8 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में आठ बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी करीब 40.27 फीसदी है।
विज्ञापन