फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Preparations to open dairy poultry market for US limited trade deal before President Trumps visit

अमेरिका के लिए डेयरी-पोल्ट्री बाजार खोलने की तैयारी, राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा से पहले कवायद

Sat, 15 Feb 2020 03:58 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 15 Feb 2020 03:58 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले भारत दौरे पर सीमित व्यापार सौदा हो सकता है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत ने डेयरी उत्पादों, अमेरिकी चिकन लेग, ब्लूबेरीज और चेरी जैसे उत्पादों के आयात का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
Preparations to open dairy poultry market for US limited trade deal before President Trumps visit
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

चिकन लेग पर टैरिफ (आयात शुल्क) 100% से घटाकर 25% कर दिया गया है लेकिन अमेरिका इसे 10% कराने की कोशिश में है। वहीं, डेयरी उत्पादों के लिए 5% शुल्क और कारोबारी सीमा के साथ भारतीय बाजार खोलने की तैयारी है। हालांकि, सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक भारत में डेयरी उत्पादों के आयात पर रोक है, क्योंकि इससे आठ करोड़ ग्रामीण परिवारों की आजीविका जुड़ी है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, सरकार अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन पर भी आयात शुल्कों पर 50 फीसदी कटौती करने जा रही है। हार्ले पर टैरिफ को लेकर ही ट्रंप ने भारत को ‘टैरिफ किंग’ करार दिया था। आयात शुल्कों में कटौती और अन्य छूट के बाद भारत को उम्मीद है कि अमेरिका विशेष व्यापार दर्जा बहाल कर सकता है, जिसे पिछले साल ट्रंप ने निलंबित कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि व्यापार मुद्दे पर दोनों के बीच आई ‘दूरियों’ को ट्रंप के दौरे से पहले मिटाने की कोशिश की जा रही है। एजेंसी
विज्ञापन


एक-दूसरे से क्या चाहते हैं दोनों देश
आयात शुल्कों में कटौती कर भारत बदले में स्टील और एलुमिनियम उत्पादों पर शुल्कों में छूट चाह रहा है। भारत जीएसपी के तहत निर्यात फायदे की बहाली की उम्मीद भी लगा रहा है। कृषि, ऑटोमोबाइल, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट और इंजीनियरिंग क्षेत्र के उत्पादों की अमेरिकी बाजार में अधिक पहुंच की मांग रखी जा रही है। वहीं, अमेरिका भारत में खेती, विनिर्माण, डेयरी उत्पाद, मेडिकल उपकरण और डाटा स्थानीयकरण की बाजार में पहुंच हासिल करना चाहता है। अमेरिका ने व्यापार घाटे को कम करने की मंशा भी जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अमेरिकी चिकन लेग पर आयात शुल्क घटाकर किया 25%
  • डेयरी उत्पादों पर 5% शुल्क के साथ सीमित आयात का प्रस्ताव
  • हार्ले डेविडसन पर सीमा शुल्क 50% घटाया जा सकता है
  • 08 करोड़ लोग जुड़े हैं डेयरी उद्योग से...इसीलिए आयात पर है रोक

कम हुआ व्यापार घाटा
2018-19 में 52.4 अरब डॉलर का निर्यात तो 35.5 अरब डॉलर का आयात हुआ। 2017-18 में व्यापार घाटा 21.3 अरब डॉलर था, जो 2018-19 में घटकर 16.9 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका से 2018-19 में 3.13 अरब डॉलर की एफडीआई मिली।


भारतीय उद्योग दिग्गजों से मिलेंगे ट्रंप
भारतीय कंपनियों को अमेरिका में निवेश करने के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति ट्रंप 25 फरवरी को भारतीय उद्योग दिग्गजों से मुलाकात करेंगे। ट्रंप से मुलाकात करने वालों में रिलायंस इंडस्ट्री, टाटा संस, भारत फोर्ज, महिंद्रा एंड महिंद्रा,मदरसंस समेत कई औद्योगिक घराने शामिल हैं। 

दूसरा सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी भारत...

दुनिया में चीन के बाद भारत अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी देश है। दोनों देशों के बीच 2018 में माल व सेवा व्यापार 142.6 बिलियन डॉलर (10.12 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया था। अमेरिका का भारत के साथ 2019 में 23.2 बिलियन डॉलर (1.65 लाख करोड़ रुपए) का व्यापार घाटा था।

पिछले साल भारत से छीना था विशेष दर्जा
राष्ट्रपति ट्रंप ने 2019 में भारत से जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंसेंज (जीएसपी) का दर्जा छीन लिया था। 1970 के दशक में भारत को यह दर्जा मिला था। अमेरिका ने यह कदम तब उठाया था, जब भारत ने आयात की जाने वाली अमेरिकी मेडिकल डिवाइस, कार्डियक स्टेंट और घुटने के प्रत्यारोपण जैसे उपकरणों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। साथ ही भारत ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी प्रतिबंध लागू किया था। अब ट्रंप की 24-25 फरवरी को होने वाली यात्रा से यह उम्मीद जागी है कि भारत द्वारा टैरिफ में कुछ कटौती करने से जीएसपी दर्जा फिर से मिल सकता है।

रॉबर्ट लाइटहाइजर का दौरा रद्द
ट्रंप के दौर से पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर का दौरा रद्द हो गया है। वह वाणिज्य मंत्रालय के साथ सीमित व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए यहां आने वाले थे। लाइटहाइजर के न आने से ट्रंप की मौजूदगी में इस समझौते पर दस्तखत होने को लेकर भी रुख स्पष्ट नहीं हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और लाइटहाइजर में टेलीफोन पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

22 किमी लंबे रोडशो में शामिल होंगे 50,000 से ज्यादा लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को यादगार बनाने में गुजरात सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अहमदाबाद की मेयर बिजल पटेल ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 50,000 से ज्यादा लोगों के शामिल की उम्मीद है। इसमें  300 संगठनों और गैर सरकारी संगठनों के  स्वंयसेवी भी शामिल होंगे।

इस दौरान अलग-अलग राज्यों से आए लोग पारंपरिक पोशाक धारण करेंगे। उन्होंने कहा कि शायद शहर का यह सबसे लंबा रोड शो हो। अहमदाबाद नगर निगम को मिले रूट प्लान के मुताबिक ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद हवाई अड्डे के पास बने इंदिरा पुल जरिये एसपी रिंग रोड से मोटेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम जायेंगे। स्टेडियम की क्षमता 1.10 लाख लोगों के बैठने की है। यहां दोनों लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed