फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   pnb scam was going on from 2010, says cbi in court

2010 से चल रहा था PNB में घोटाला, 8 साल में कई पीएसयू बैंकों को लगा अरबों का चूना

Tue, 06 Mar 2018 01:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
pnb scam was going on from 2010, says cbi in court
PNB Scam

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 126 अरब के महाघोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि यह घोटाला 2010 से बैंक में चल रहा था, जिसकी भनक पिछले 8 सालों में किसी को नहीं लगी। इस घोटाले का जनवरी में पर्दाफाश होने के बाद कई बैंकों को अरबों रुपये का चूना लगा है। 

विज्ञापन


चार आरोपियों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार 
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी समूह की कंपनियों के एक ऑडिटर और दो कर्मचारियों तथा चोकसी की गीतांजलि समूह की कंपनियों के एक डायरेक्टर अनेयाथ शिव रमन नायर, फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्कालीन एजीएम ऑपरेशन मनीष के बोसामिया, तत्कालीन फाइनेंस मैनेजर मितेन अनिल पांड्या को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के लिए आवेदन तैयार करने के लिए और ऑडिटर संजय रांभिया को चल रही जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया। ये मोदी की कंपनियों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा मेहुल की गिनी इंडिया कंपनी के तत्कालीन डायरेक्टर अनियत शिव रमन नायर को भी गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


ऐसे हो रहा था घोटाला
सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि बैंक के अधिकारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की किसी एक कंपनी को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करते थे। जब यह पैसा एक कंपनी के अकाउंट में पहुंच जाता तो दूसरी कंपनी के लिए नया एलओयू जारी कर हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायर ने कंपनी की तरफ से एलओयू लेने के लिए कई अप्लीकेशन पर दस्तखत किए थे। वहीं बोसामिया कंपनी की तरफ से पीएनबी की ब्राडी हाउस शाखा में जाकर के लेनदेन का हिसाब रखता था। इसी के इशारे पर बैंक से एलओयू जारी होते थे। 


Axis, ICICI बैंक की सीईओ पर भी कसा शिकंजा
ये दोनों ही टॉप बैंक अधिकारी उस कंसोर्टियम की सदस्य थी, जिन्होंने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की कंपनियों के लिए बैंक लोन की मंजूरी दी थी। SFIO की तरफ से कहा गया है कि दोनों बैंकों से इस मामले में जानकारी ली जाएगी, दोनों बैंकों के प्रमुख से इसी मामले में पूछताछ की जाएगी। SFIO ने इन दोनों के अलावा पीएनबी के एमजडी सुनील मेहता को भी समन भेजा है, उन्हें बुधवार को पेश होने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed