फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   PNB account holders can make five ATM transactions in a month

PNB ग्राहकों को अब सिर्फ 5 मुफ्त ATM ट्रांजेक्शन, नियम 1 अक्तूबर से लागू

Sun, 10 Sep 2017 09:19 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Sun, 10 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
PNB account holders can make five ATM transactions in a month
एटीएम

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को अब पीएनबी के एटीएम में सिर्फ पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन मिलेंगे। अभी पीएनबी के ग्राहकों के लिए बैंक के एटीएम में वित्तीय या गैर वित्तीय मुफ्त ट्रांजेक्शन की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। 

विज्ञापन


पीएनबी ने ग्राहक को भेजे गए एक नोटिस में कहा है कि पीएनबी ग्राहकों के लिए पीएनबी के एटीएम में मुफ्त ट्रांजेक्शनों की संख्या और इन मुफ्त ट्रांजेक्शनों के बाद लगने वाले शुल्कों में संशोधन किया गया है। संशोधित शुल्क एक अक्तूबर 2017 से लागू होंगे।
विज्ञापन


बैंक ने कहा कि बचत कोष/चालू/ओवरड्राफ्ट खाताधारकों सभी को हर महीने पांच मर्तबा के बाद प्रति ट्रांजेक्शन 10 रुपये शुल्क लगेगा, चाहे भले ही पीएनबी कार्ड धारक सिर्फ पीएनबी के एटीएम में ही ट्रांजेक्शन क्यों न करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- RTI से खुलासा, नोटबंदी में काउंटिंग मशीनों से नहीं हुई पुराने नोटों की गिनती

इस तरह से ग्राहकों को मुफ्त सीमा के ऊपर वित्तीय यानी एटीएम के जरिए नकद निकासी और गैर वित्तीय यानी मिनि स्टेटमेंट जारी करना जैसे ट्रांजेक्शनों पर शुल्क लगेगा। बैंक ने हालांकि कहा कि अन्य गैर वित्तीय ट्रांजेक्शनों पर शुल्क नहीं लगेगा, जिनमें शामिल हैं बैलेंस इन्क्वायरी, फंड ट्रांसफर और ग्रीन पिन रिक्वेस्ट।


उल्लेखनीय है कि अगस्त 2014 में आरबीआई ने बैंक ग्राहकों के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन पर कुछ नियम बदले थे। अपने बैंक के एटीएम से ट्रांजेक्शन के संदर्भ में आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी थी कि बचत खाताधारकों को हर माह कम से कम पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाए। इसके ऊपर बैंक ग्राहकों पर अपने बैंक एटीएम के उपयोग लिए शुल्क लगा सकते हैं।

अन्य बैंक एटीएम से ट्रांजेक्शनों के लिए छह महानगरों में बैंकों को मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या पांच से घटाकर तीन करने की अनुमति मिली थी। अन्य स्थानों पर दूसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त ट्रांजेक्शन की अधिकतम संख्या में बदलाव नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed