फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   PM Kisan Nidhi Yojana: 7th installment of rs 2000 will credited in farmers bank account

PM Kisan Nidhi Yojana: इस महीने किसानों के खातों में मोदी सरकार डालेगी 2000 रुपये, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Wed, 02 Dec 2020 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Dec 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana: 7th installment of rs 2000 will credited in farmers bank account
पीएम किसान निधि योजना - फोटो : self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसकी सातवीं और चालू वित्त वर्ष की तीसरी और आखिरी किस्त का भुगतान सरकार करने जा रही है। दिसंबर 2020 के पहले हफ्ते में 11.35 करोड़ किसानों के खातों में डाले जा सकते हैं। खाते में मोदी सरकार 2000 रुपये की रकम भेजेगी। बता दें मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये किसानों को तीन किस्तों में देती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अगर आपने भी इस योजना के लिए रजिस्टर किया है और इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप प्रधानमंत्री किसान स्कीम के लिए समर्पित पोर्टल के जरिए इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अब तक नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में आप यहां शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यदि आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड सूची में दर्ज होगा, तो आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे चेक करें योजना के लाभार्थियों की सूची-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • https://pmkisan.gov.in 
  • वेबसाइट के दाहिनी तरफ 'Farmers Corner' के अंतर्गत आपको 'Beneficiary List' का विकल्प मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड के बाद गांव का चयन करें।
  • अब सभी विकल्पों के चयन के बाद 'Get Report' पर क्लिक करें।
  • यहां लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी। इन पृष्ठों में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।  
  • वहीं अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

  • ये हेल्पलाइन नंबर है 011-24300606, इसके अलावा सरकार ने कई और जरूरी नंबर भी साझा किए हैं ताकि अपनी धनराशि के बारे में किसान को जानकारी लेने में आसानी हो-
  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
  • पीएम किसान हेल्पलाइन-  0120-6025109
  • ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed