{"_id":"59b5078d4f1c1bfb7f8b594a","slug":"piyush-goyal-orders-staff-to-stop-overcharging-for-food-and-tips-from-railway-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ ने यात्रियों से मांगी टिप तो लगेगा जुर्माना, रेल मंत्री ने जारी किया आदेश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ ने यात्रियों से मांगी टिप तो लगेगा जुर्माना, रेल मंत्री ने जारी किया आदेश
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 10 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
railway food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के कैटरिंग स्टाफ को निर्देश दिया है कि वो तत्काल प्रभाव से यात्रियों द्वारा सफर के दौरान खरीदे जाने वाले खाने-पीने के सामान पर एक्सट्रा चार्ज न लें। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों द्वारा सर्विस के बदले टिप मांगने की प्रवृति पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पढ़ें- रेल यात्रियों को मिलेगा 50 में लंच, 30 में नाश्ता
विज्ञापन
इस हफ्ते जारी किए आदेश को रेलवे के सभी जोन में भेज दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रेलवे काफी समय से यात्रियों की इस समस्या को सुधारना चाहती थी, लेकिन पहली बार इस पर सख्त डेडलाइन लागू की गई है।
विज्ञापन
नहीं किया लागू तो कैटरिंग स्टाफ पर लगेगा जुर्माना
आदेश को लागू करने के लिए रेलवे ने इस बार जुर्माने का प्रावधान भी किया है। अगर कैटरिंग स्टाफ के खिलाफ एक भी शिकायत मिली तो फिर ठेकेदार पर भी कार्यवाही होगी। अगर ज्यादा शिकायत मिली तो फिर ठेकेदार का कांट्रैक्ट भी रद्द किया जा सकता है। सोमवार से इस पर निगाह रखी जाएगी और यात्री इसके लिए फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर के जरिए भी स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
राजधानी, शताब्दी में स्टाफ मांगता है बख्शीश
देश की ज्यादातर राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में चलने वाला कैटरिंग स्टाफ यात्रियों से सर्विस देने के नाम पर टिप मांगता है। अन्य मेल, एक्सप्रेस ट्रेन में खाने-पीने का सामान रेलवे द्वारा निर्धारित कीमत से एक्सट्रा पैसा वसूला जाता है।