फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol diesel prices decreases again on 30 october 2018

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 13वें दिन आई गिरावट, जानिए अब कितने हो गए दाम

Tue, 30 Oct 2018 07:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Petrol diesel prices decreases again on 30 october 2018
Oil prices - फोटो : ANI

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार को लगातार 13वें दिन भी तेल की कीमतों में कटौती हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे और डीजल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती की गई है। अब राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 79.55 रुपये और 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 20 पैसे और 8 पैसे की गिरावट आई है। अब यहां पेट्रोल के दाम 85.04 रुपये और डीजल के दाम 77.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 30 पैसे और 20 पैसे की कटौती की गई थी। दिल्ली में कल पेट्रोल 79.75 रुपये और डीजल 73.85 रुपये प्रति लीटर बिका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 18 अक्तूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा रही है। इस दौरान पेट्रोल के दाम 3 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल के दाम 2 रुपये के करीब घट चुके हैं। दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed