{"_id":"5bd27ed6bdec2269385b610b","slug":"petrol-diesel-prices-decreases-again-on-26-october-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर घटे तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 80 के पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आज फिर घटे तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 80 के पार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Oil prices
- फोटो : ANI
पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती लगातार जारी है। हालांकि गुरुवार को तेल के दाम नहीं घटे थे, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 80.85 रुपये और 74.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 25 पैसे और 8 पैसे की कटौती हुई है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 86.33 रुपये और डीजल की कीमत 78.33 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई थीं। हालांकि उस दिन सिर्फ पेट्रोल के ही दाम घटे थे, डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं हुई थी। दिल्ली में तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 9 पैसे घटाए थे, जबकि मुंबई में पेट्रोल के दामों में 8 पैसे की कटौती हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार से लगातार तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 अक्तूबर से अब तक पेट्रोल के दाम लगभग 1.50 रुपये तक गिर चुके हैं, जबकि डीजल के दामों में भी करीब 1 रुपये की कटौती हो चुकी है।
इससे पहले, पांच अक्तूबर को भी तेल के दाम 2.50 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे। सरकार ने उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये लीटर की कटौती की थी, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से प्रति लीटर एक रुपये की कटौती करने को कहा था। इसके अलावा कई राज्यों ने भी अपने वैट में 2.50 रुपये प्रति लीटर की ही कटौती की थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।
Petrol&diesel prices in #Delhi today are Rs 80.85 per litre (decrease by Rs 0.25) & Rs 74.73 per litre (decrease by Rs 0.07), respectively. Petrol&diesel prices in #Mumbai today are Rs 86.33 per litre (decrease by Rs 0.25) & Rs 78.33 per litre (decrease by Rs 0.08), respectively. pic.twitter.com/fVdzyo9fnV
— ANI (@ANI) October 26, 2018