फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol being sold at rupees 80 rupees per litre in states like maharashtra and mp

देश के कई हिस्सों में 80 रुपये तक पहुंचा पेट्रोल, महाराष्ट्र-MP में सबसे ज्यादा मार

Tue, 12 Sep 2017 01:17 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 12 Sep 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
petrol being sold at rupees 80 rupees per litre in states like maharashtra and mp
petrol pump
सितंबर महीने को शुरू हुए महज 12 दिन हुए हैं और देश के हिस्सों में पेट्रोल का दाम 80 रुपये के करीब पहुंच गए हैं। सबसे बड़ी मार महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के निवासियों पर पड़ रही है, जहां पर सबसे ज्यादा वैट लगने से पेट्रोल और डीजल के दाम पूरे देश की तुलना में उच्चतम शिखर पर हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- दो महीनों में 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े पेट्रोल के दाम, 4 रुपये हुआ डीजल में इजाफा
विज्ञापन


चार महानगरों में 70 के पार पेट्रोल
अगर देश के चार महानगरों की तुलना करें तो 12 सितंबर को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 70.38 रुपये प्रति लीटर है जो कि सबसे सस्ता है। वहीं कोलकाता में 73.12 रुपये, मुंबई में 79.48 रुपये और चेन्नई में 72.95 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल दिल्ली में 60 के नीचे डीजल
डीजल भी दिल्ली में सबसे सस्ता है जिसका प्राइस 58.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में यह 61.37 रुपये, कोलकाता में 62.37 रुपये और चेन्नई में यह 61.84 रुपये प्रति लीटर है। इस महीने में अब तक पेट्रोल के दामों में 1.53 - 1.80 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल के दामों में यह बढ़ोतरी 2.78-2.96 फीसदी तक हो गई है। 

महाराष्ट्र, एमपी में यह हैं दाम
महाराष्ट्र के जलगांव में आज पेट्रोल का दाम 79.34 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 62.07 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर की बात करें तो यहां पर पेट्रोल के दाम 75 रुपये के पार चले गए हैं। इंदौर में पेट्रोल 76.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.92 रुपये प्रति लीटर हैं। 

प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 76.77 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 65.17 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed