फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol prices rose by 7 rupees per litre in last two months, no one is complaining

दो महीनों में 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े पेट्रोल के दाम, 4 रुपये हुआ डीजल में इजाफा

Thu, 07 Sep 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 07 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
petrol prices rose by 7 rupees per litre in last two months, no one is complaining
पेट्रोल

पिछले 2 महीने में पेट्रोल के दामों में 7 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। 1 जुलाई से लेकर के 7 सितंबर के बीच तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में भी 4.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। 16 जून से तेल कंपनियों ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल का रोजाना प्राइस चेंज करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


पढ़ें- चुपचाप ग्राहकों की जेब काट रहीं तेल कंपनियां, किसी को कानोंकान खबर तक नहीं
विज्ञापन


एक हफ्ते के भीतर पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी कमी हुई है। 16 जून से लेकर के 23 जून के बीच पेट्रोल की कीमतों में 2.68 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई और डीजल की कीमतों में 2.09 रुपये की कमी आयी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल कंपनियां पिछले कुछ समय से चुपचाप ग्राहकों की जेब पर वार कर रही हैं और पेट्रोल डीजल के दाम पिछले दो महीने में सात रुपये तक बढ़ा दिए हैं। खास बात ये है कि पहले जहां तेल के दाम दो-तीन रुपये बढ़ने पर हल्ला मच जाता था वहीं तेल कंपनियों के इस कारनामे पर किसी को कानो कान खबर नहीं हुई। 

पिछले एक महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 14 फीसदी का इजाफा कर दिया है। केंद्र सरकार के रोज तेल कीमतों में बदलाव को हरी झंडी देने के निर्णय के बाद तेल कंपनियां चुपचाप कीमतों में वृद्धि करने में लगी हैं।

इतने बढ़े पेट्रोल के दाम

petrol prices rose by 7 rupees per litre in last two months, no one is complaining
पेट्रोल पंप पर तेल पड़वाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर 1 जुलाई 1 अगस्त 7 सितंबर
दिल्ली 63.09 65.04 69.80
मुंबई 74.30 74.56 78.92
कोलकाता 66.14 68.56 72.55
चेन्नई 65.46 67.71 72.34
लखनऊ 66.53 68.63 72.03
चंडीगढ़ 63.26 65.54 69.94
देहरादून 67.93 69.69 73.14
शिमला 64.00 66.09 70.47
जयपुर 65.77 67.93 72.43

तेल की कीमतों में ऐसे हुआ इजाफा

petrol prices rose by 7 rupees per litre in last two months, no one is complaining
petrol pump

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 15 अगस्त को 68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे, जो कि 25 जून को 63.71 रुपये प्रति लीटर था। इस हिसाब से अकेले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। 

वहीं अगर डीजल की बात करें तो दिल्ली में यह 25 जून को 53.61 रुपये प्रति लीटर था, जो कि बढ़कर के 15 अगस्त को 57.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस हिसाब से इसमें करीब चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed