फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol and diesel prices are continue increasing, know what is today price

सरकार की राहत बेअसर: फिर उसी दाम पर पहुंच रहा है पेट्रोल-डीजल, ये हैं आज की कीमतें

Tue, 16 Oct 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices are continue increasing, know what is today price
पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत बेअसर हो गई है। सरकार ने 4 अक्तूबर को 2.50 रुपये की कटौती की थी लेकिन रोजाना बढ़ते दामों की वजह से यह राहत खत्म हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से लोगों की जेबें ढीली कर रही हैं। लोग एक बार फिर से सरकार से दाम करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कल पेट्रोल के दाम ना बढ़ने से ग्राहकों को थोड़ी सी राहत मिली थी लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के लिए आपको 82.83 रुपये और डीजल के लिए 75.69 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं आर्थिक नगरी मुंबई की बात करें तो वहां भी पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल में 11 पैसे जबकि डीजल में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। आज यहां ग्राहकों को पेट्रोल के लिए 88.29 रुपये और डीजल के लिए 79.35 रुपये चुकाने होंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाले लोगों ने अरविंद केजरीवाल से तेल कीमतें घटाने का अनुरोध किया है। लोगों का कहना है, 'हमारे पास तेल की बढ़ी हुई कीमतें सहन करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली सरकार से अपील है कि वह तेल कीमतों पर लगे टैक्स को घटाए।' सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ था लेकिन डीजल के दाम बढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली में 82.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तो 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 75.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। वहीं मुंबई में पेट्रोल 88.18 रुपये प्रति लीटर और 9 पैसे के इजाफे के बाद डीजल 79.11 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। इससे पहले रविवार को भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे का जबकि डीजल के दाम 19 पैसे बढ़े थे। जिसके बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपये और डीजल की कीमत 75.38 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। यहां पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे और डीजल की कीमतों में 20 पैसे की बढ़ोतकी दर से बिक रहा था। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 18 पैसे और 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दामों में क्रमश: 18 पैसे और 31 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed