फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   parle g sales during lockdown gets huge profit

लॉकडाउन में कटी पारले-जी की चांदी, चार दशक का बिक्री रिकॉर्ड टूटा

Wed, 10 Jun 2020 06:25 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Jun 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
parle g sales during lockdown gets huge profit
बिस्कुट - फोटो : File

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए देश में करीब ढाई महीने तक लागू रहे लॉकडाउन के दौरान खाद्य पदार्थ बनाने वाली नामी कंपनी पारले-जी ने अपनी बिक्री के चार दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खासतौर पर अप्रैल और मई के दौरान कंपनी की बिक्री में जमकर बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन


महामारी के दौरान लोगों द्वारा घरों में बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थ जमा करने के चलते बढ़ी बिक्री ने बेहद कड़े कॉम्पिीटिशन वाले बिस्कुट सेक्टर की इस कंपनी के मार्केट शेयर में भी 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन



पारले प्रॉडक्ट्स के सीनियर कैटेगरी हेड मयंक शाह के मुताबिक, लोगों में खाना बांट रहीं सरकारी एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों की तरफ से भी अपने फूड रिलीफ पैकेटों का हिस्सा बनाने के लिए महज 2 रुपये कीमत और ग्लूकोज का अच्छा स्रोत होने के चलते पारले-जी को प्राथमिकता देने से भी कंपनी को लाभ मिला है। उन्होंने कहा, इसी कारण कंपनी के मार्केट शेयर में लॉकडाउन के दौरान 4.5 से 5 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमने पिछले 30 से 40 साल के दौरान इस तरह की ग्रोथ कभी नहीं देखी थी। इस शीर्ष बिस्कुट कंपनी के साथ पिछले 20 साल से काम कर रहे शाह ने कहा कि वह कभी इस तरह के बेहतरीन प्रदर्शन के साक्षी नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा, इससे पहले दक्षिण भारत में आई सुनामी और देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप व अन्य आपदाओं के दौरान भी कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ऐसी ग्रोथ उस दौरान भी सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि यह ग्रोथ कंपनी की तरफ से कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान देश में करीब 3 करोड़ पैकेट दान में बांटने के बावजूद देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed