{"_id":"5d0224f7bdec226df73cba27","slug":"pakistani-rupee-record-lower-against-us-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर की मार से कंगाली के नजदीक पहुंचा पाकिस्तान, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
डॉलर की मार से कंगाली के नजदीक पहुंचा पाकिस्तान, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया
Thu, 13 Jun 2019 04:35 PM IST
गौरव द्विवेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 13 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन गिरती जा रही है। गुरुवार को अंतर बैंकिंग कारोबार में अमेरिकी डॉलर के सामने पाकिस्तानी रुपया और कमजोर हो गया है। यहां तक कि विनिमय दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, काफी दिनों से पाकिस्तानी रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है। आज एक डॉलर की कीमत 0.54 रुपये और बढ़कर 152.10 रुपये पर पहुंच गई। अंतर बैकिंग कारोबार में अमरीकी डॉलर के मजबूत होने से खुले बाजार में भी विनिमय दर 0.40 रुपये बढ़कर 152.40 रुपये हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के कमजोर होने के साथ पाकिस्तान महंगाई की मार भी झेल रहा है। मई माह में खाद्य पदार्थों और ईंधन के दामों में जोरदार बढ़ोतरी से मई में महंगाई की वार्षिक उपभोक्ता मुद्रास्फीति एक माह पहले की 8.82 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 9.11 प्रतिशत पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आलोच्य अवधि में खाद्य पदार्थों में प्याज के दाम 77.52 प्रतिशत, तरबूज 55.73, टमाटर 46.11, नींबू 43.46 और चीनी 26.53 प्रतिशत मंहगी हो गई। लहसुन 49.99, मूंग 33.65, आम 28.99 और मटन के दाम 12.04 प्रतिशत बढ़ गए।
विज्ञापन
अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। ईंधन में गैस के दाम 85.31 प्रतिशत, पेट्रोल 23.63 प्रतिशत, हाई स्पीड डीजल की कीमत में 23.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बस का किराया 51.16, बिजली 8.48 और मकान किराये में 6.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।