फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Pakistani rupee record lower against US dollar

डॉलर की मार से कंगाली के नजदीक पहुंचा पाकिस्तान, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया

Thu, 13 Jun 2019 04:35 PM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 13 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistani rupee record lower against US dollar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन गिरती जा रही है। गुरुवार को अंतर बैंकिंग कारोबार में अमेरिकी डॉलर के सामने पाकिस्तानी रुपया और कमजोर हो गया है। यहां तक कि विनिमय दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, काफी दिनों से पाकिस्तानी रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है। आज एक डॉलर की कीमत 0.54 रुपये और बढ़कर 152.10 रुपये पर पहुंच गई। अंतर बैकिंग कारोबार में अमरीकी डॉलर के मजबूत होने से खुले बाजार में भी विनिमय दर 0.40 रुपये बढ़कर 152.40 रुपये हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के कमजोर होने के साथ पाकिस्तान महंगाई की मार भी झेल रहा है। मई माह में खाद्य पदार्थों और ईंधन के दामों में जोरदार बढ़ोतरी से मई में महंगाई की वार्षिक उपभोक्ता मुद्रास्फीति एक माह पहले की 8.82 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 9.11 प्रतिशत पर पहुंच गई।  
विज्ञापन


आलोच्य अवधि में खाद्य पदार्थों में प्याज के दाम 77.52 प्रतिशत, तरबूज 55.73, टमाटर 46.11, नींबू 43.46 और चीनी 26.53 प्रतिशत मंहगी हो गई। लहसुन 49.99, मूंग 33.65, आम 28.99 और मटन के दाम 12.04 प्रतिशत बढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। ईंधन में गैस के दाम 85.31 प्रतिशत, पेट्रोल 23.63 प्रतिशत, हाई स्पीड डीजल की कीमत में 23.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बस का किराया 51.16, बिजली 8.48 और मकान किराये में 6.15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed