{"_id":"60416c2e8ebc3ef1095d1807","slug":"opec-countries-will-not-change-the-existing-oil-production-capacity-till-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपेक देश मौजूदा तेल उत्पादन क्षमता में कोई बदलाव नहीं करेंगे ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ओपेक देश मौजूदा तेल उत्पादन क्षमता में कोई बदलाव नहीं करेंगे
Fri, 05 Mar 2021 04:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, फ्रैंकफर्ट
एजेंसी, फ्रैंकफर्ट
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 05 Mar 2021 04:54 AM IST
विज्ञापन
OPEC
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और रूस सहित अन्य सहयोगी देशों ने अपने मौजूदा तेल उत्पादन क्षमता में अप्रैल तक कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है और उत्पादन में कटौती जारी रहेगी। यह फैसला वैश्विक कोरोना महामारी के नए स्वरूप के प्रसार और आर्थिक कमजोरी की चिंता को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
फैसले से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
सऊदी अरब के नेतृत्व में ओपेक और रूस की अगुवाई में गैर सदस्य देशों की बृहस्पतिवार को हुई वर्चुअल बैठक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला। खासतौर पर सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में दस लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती कम से कम अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
अगली बैठक भी अप्रैल में ही होनी है। ज्यादातर बाजार विश्लेषकों को उम्मीद थी कि उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी और उत्पादन को तेजी से नहीं बढ़ाने के फैसले से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा। अमेरिका में तेल की कीमत 5.6 फीसदी बढ़ कर 64.70 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।
विज्ञापन