फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   onion prices to rise by eighty rupees this diwali as supply crunches

फेस्टिव सीजन में प्याज ने दिए आंसू, इन वजह से 80 रुपये तक पहुंच सकते हैं दाम

Tue, 10 Oct 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 10 Oct 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
onion prices to rise by eighty rupees this diwali as supply crunches
फेस्टिव सीजन में प्याज एक बार फिर से आंसू दिखाने लगा है। अगले हफ्ते दिवाली तक, इसकी रिटेल कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। अभी दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल यह 40-45 रुपये प्रति किलो की दर से रिटेल में बिक रहा है। 
विज्ञापन


डिमांड-सप्लाई में बढ़ा अंतर
पिछले हफ्ते तक प्याज की कीमत 30 रुपये प्रति किलो थी, जिसमें फिलहाल 80 फीसदी का इजाफा हो गया है। देश की सबसे बड़ी प्याज की थोक मंडी लासलगांव में प्याज के दाम सोमवार को 2451 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए, जो कि शुक्रवार को 2020 रुपये प्रति क्विंटल थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- टमाटर के शतक के बाद प्याज भी लगाएगा अर्धशतक, ये है महंगा होने की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण में बारिश से फसल हुई खराब
देश के दक्षिणी राज्यों में अभी भी हो रही बारिश के चलते प्याज की फसल खराब हो चुकी है, जिसके चलते महाराष्ट्र के प्याज की डिमांड पूरे देश में बढ़ गई है। हालांकि जिस हिसाब से डिमांड है, उसके मुताबिक सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। 

नासिक में 35 तो देश में 50 रुपये
महाराष्ट्र के नासिक में प्याज की रिटेल कीमत 35 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं देश के दूर-दराज के इलाकों में प्याज के दाम अभी से 50 रुपये के पार चले गए हैं। दिवाली तक इसके 80 रुपये प्रति किलो पहुंचने की संभावना है। 


अगले हफ्ते बंद रहेगी सबसे बड़ी थोक मंडी
प्याज की सबसे बड़ी थोक मंडी लासलगांव दिवाली के चलते पूरे हफ्ते बंद रहेगी। लासलगांव मंडी के चेयरमैन जयदत्ता होलकर ने कहा कि लासलगांव के अलावा पूरे नासिक जिले में स्थित प्याज की अन्य थोक मंडियां भी पूर्णरुप से बंद रहेंगी। शुक्रवार को जहां लासलगांव में 21 हजार क्विंटल प्याज की नीलामी हुई, वहीं सोमवार को यह गिरकर 8 हजार क्विंटल रह गई। 

मार्च-अप्रैल की पैदावार की हो रही है बिक्री
लासलगांव में जो प्याज इस वक्त बिक रहा है उसकी पैदावार मार्च-अप्रैल में हुई थी। गर्मी में पैदा होने वाले प्याज की शेल्फ लाइफ 6 महीने तक रहती है। किसान इस प्याज का भंडारण कर लेते हैं, ताकि आगे के वक्त में अच्छा पैसा मिल सके। किसानों के पास अभी भी पर्याप्त मात्रा में प्याज का स्टॉक है, लेकिन इसकी क्वालिटी भी अब खराब होने लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed