ओडिशा सरकार और आर्सेलर मित्तल के बीच समझौता, केंद्रपाड़ा में बनेगा स्टील कारखाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार और आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को केंद्रपाड़ा जिले में एक इंटीग्रेटेड स्टील कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस परियोजना के माध्यम से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक है। यह मित्तल ग्रुप और जापान की कंपनी निपोन स्टील का संयुक्त उपक्रम है। समझौते पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मित्तल ग्रुप के चेयरमैन एलएन मित्तल और इस्पात एवं खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री पटनायक ने इस दौरान कहा कि केंद्रपाड़ा बिजू बाबू की कर्मभूमि रही है। उन्हें इस स्थान से और यहां के लोगों से बहुत प्रेम था। पटनायक ने यह भी कहा कि केंद्रपाड़ा इंटीग्रेटेड स्टील कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए आदर्श जगह है और राज्य की सरकार को इसके लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध करवाना चाहिए।
Giving major boost to #InvestInOdisha, #Odisha Govt. has signed an MoU with @AMNSIndia for a 12 million ton integrated steel plant in Kendrapara district with an investment of ₹50,000 Cr. pic.twitter.com/OZn3O6XVbO
— CMO Odisha (@CMO_Odisha) March 4, 2021
वहीं, इस दौरान एलएन मित्तल ने कहा कि केंद्रपाड़ा जिले में इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ भागीदारी करना काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया, ओडिशा की सरकार के साथ मिलकर राज्य की औद्योगिक विकास यात्रा को उचित रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौता ज्ञापन पर राज्य के प्रमुख उद्योग सचिव हेमंत शर्मा और आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया के सीईओ दिलीप ओमेन ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रमुख सलाहकार, महाकालपाड़ा के विधायक अतनु सब्यसाची नाइक समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद रहे।