{"_id":"665a64d5c9189145e20fd794","slug":"nso-data-stage-set-for-economy-to-reach-5-trillion-dollars-better-performance-manufacturing-mining-sectors-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Economy: अर्थव्यवस्था के 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का मंच तैयार, खनन-निर्माण क्षेत्र ने बढ़ाई GDP की रफ्तार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Economy: अर्थव्यवस्था के 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का मंच तैयार, खनन-निर्माण क्षेत्र ने बढ़ाई GDP की रफ्तार
Sat, 01 Jun 2024 05:31 AM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:31 AM IST
सार
Economy: एनएसओ की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) वृद्धि 2023-24 की चौथी तिमाही में बढ़कर 8.9 फीसदी पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 0.9 फीसदी रही थी। खनन खनन क्षेत्र की जीवीए वृद्धि 2.9 फीसदी से बढ़कर 4.3 फीसदी पहुंच गई।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया के प्रमुख देशों की तुलना में सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू जीडीपी की वृद्धि दर मजबूती के साथ 8.2 फीसदी पर पहुंच गई। इसकी प्रमुख वजह विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्र का शानदार प्रदर्शन है। मजबूत आर्थिक वृद्धि के दम पर अर्थव्यवस्था का आकार मार्च, 2024 अंत तक बढ़कर 3.5 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। अगले कुछ वर्षों में इसके 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का मंच तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) वृद्धि 2023-24 की चौथी तिमाही में बढ़कर 8.9 फीसदी पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 0.9 फीसदी रही थी। खनन खनन क्षेत्र की जीवीए वृद्धि 2.9 फीसदी से बढ़कर 4.3 फीसदी पहुंच गई। निर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी 7.4 फीसदी से बढ़कर 8.7 फीसदी पहुंच गई। हालांकि, कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 7.6 फीसदी से घटकर 0.6 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
तीसरे कार्यकाल में भी वृद्धि जारी
जीडीपी का 2023-24 में 8.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ना उल्लेखनीय है। विकास की यह गति मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी जारी रहेगी। विनिर्माण क्षेत्र में 9.9 फीसदी की शानदार वृद्धि हुई, जो इस क्षेत्र के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। कई उच्च आवृत्ति वाले संकेतक बताते हैं कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
विज्ञापन
-निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री
अर्थव्यवस्था का आकार : 295.36 लाख करोड़
वर्तमान मूल्य पर जीडीपी का आकार 2023-24 में बढ़कर 295.36 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह 2022-23 के 269.50 लाख करोड़ रुपये से 9.6 फीसदी ज्यादा है। वहीं, वास्तविक जीडीपी का आकार 2022-23 के 160.71 लाख करोड़ से बढ़कर 173.82 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है।
चौथी तिमाही में वर्तमान मूल्य पर जीडीपी का आकार 9.9 फीसदी बढ़कर 78.28 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वास्तविक जीडीपी 7.8 फीसदी बढ़कर 47.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकती है।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह : 23.36 लाख करोड़ रुपये
महालेखा नियंत्रक के आंकड़ों के मुताबिक, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 2023-24 में 23.36 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, सरकार का खर्च 44.42 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष में खर्च संशोधित अनुमान का 98.9 फीसदी रहा। राजस्व घाटा 2023-24 में जीडीपी का 2.6 फीसदी रहा।
सालाना वृद्धि में हम सबसे आगे
