फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nifty Sensex flat as markets in consolidation phase, other Asian indices surge on China stimulus optimism

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; सेंसेक्स में मामूली उछाल, निफ्टी 24600 के पार

Tue, 10 Dec 2024 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Dec 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex flat as markets in consolidation phase, other Asian indices surge on China stimulus optimism
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सपाट स्तर पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 35.71 अंक की बढ़त के साथ 81,544.17 अंक पर पहुंचा। निफ्टी 13.25 अंक चढ़कर 24,632.25 अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.78 पर चल रहा है।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

आइए अब जानें बाजार हाल विस्तार से

निचले स्तरों पर खरीदारी से ब्लू-चिप शेयरों इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में तेजी के कारण मंगलवार को बाजार में हरियाली दिखी। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दो लगातार दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन उछाल आया। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और एशियाई बाजारों में तेजी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया।


शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 193.17 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 81,701.63 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 47.40 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 24,666.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में लाभ रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति पिछड़ गए।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, हांगकांग और शंघाई में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "चीन के शीर्ष नेताओं द्वारा अगले साल और अधिक प्रोत्साहन देने के संकेत दिए जाने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में तेजी आई, क्योंकि वे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना चाहते हैं।"

सोमवार को अमेरिकी बाजार रात भर के सौदों में गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 71.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 724.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,648.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 200.66 अंक गिरकर 81,508.46 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 58.80 अंक गिरकर 24,619 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed