फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   New law for E-Commerce companies will not be much effective

ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए बनाया गया नया नियम नहीं डाल सकेगा कुछ खास असर

Fri, 28 Dec 2018 04:34 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 28 Dec 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
New law for E-Commerce companies will not be much effective

नासकॉम के पूर्व अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए बनाया गया नया सख्त नियम इस क्षेत्र पर ज्यादा असर नहीं डालेगा। इससे न तो ऑनलाइन बाजार की गति पर विशेष असर होगा और न ही कंपनियां हतोत्साहित होंगी, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म विक्रेता और खरीदार दोनों के लिए सहूलियत उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर निष्पक्ष कारोबार और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी जरूरत है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग भी इस बाबत क्षेत्र से मिल रही शिकायतों पर नजर रख रहा है। नए मानकों के तहत किसी खास उत्पाद को प्राथमिकता देने पर प्रतिबंध लगाना उपभोक्ताओं के लिहाज से बेहतर कदम है। इससे बाजार को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां अब इस प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पाद नहीं बेच सकेंगी जिससे दूसरे उत्पादों को भी बिक्री के लिए समान अवसर मिलेंगे। इससे पहले बुधवार को सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उन उत्पादों की बिक्री करने पर रोक लगा दी थी जिसकी कंपनी में उनके शेयर या प्रबंधकीय नियंत्रण होंगे। इसके अलावा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने ई-कॉमर्स कंपनियों की एक्सक्लूसिव सेल पर भी रोक लगा दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विशेषज्ञों द्वारा जताई गई इस आशंका पर कि नए प्रावधानों से इस क्षेत्र में निवेश पर असर पड़ेगा, चंद्रशेखर ने कहा कि अगर निवेशक इन मानकों के डर से पीछे हटते हैं तो यह न तो देश के लिए अच्छा होगा और न ही निवेशकों के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नियम बाजार की वृद्घि के अवसरों में बाधक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed