फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Nandan Nilekani back in Infosys appointed as non executive Chairman

नंदन नीलेकणि की इन्फोसिस में वापसी, बनाए गए चेयरमैन

Fri, 25 Aug 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Fri, 25 Aug 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Nandan Nilekani back in Infosys appointed as non executive Chairman
सह-संस्थापकों और निवेशकों के दबाव के आगे झुकते हुए इन्फोसिस ने पूर्व सीईओ और भारत में आधार योजना के शिल्पकार नंदन नीलेकणि को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
विज्ञापन


वह आर शेषासयी का स्थान लेंगे। रवि वेंकटेशन ने भी कंपनी के को-चेयरमैन का पद छोड़ दिया है। हालांकि वह कंपनी में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर सेवाएं देते रहेंगे। गत सप्ताह विशाल सिक्का ने सीईओ का पद छोड़ दिया था लेकिन उन्हें उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक वाइस चेयरमैन बनाया गया था।
विज्ञापन


अब वह भी तत्काल प्रभाव से बोर्ड से हट गए हैं। कंपनी की बोर्ड की बैठक के बाद जारी बयान में ये जानकारियां दी गई हैं। बोर्ड ने मंथन के बाद नारायण मूर्ति के नेतृत्व वाले संस्थापक समूह की मुख्य मांग को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी चीजें दुरुस्त की जाएं। इस बीच कंपनी के दो स्वतंत्र निदेशकों जेफरी एस लेहमन और जॉन इचेमेंडी ने भी कंपनी के बोर्ड से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। गत सप्ताह विशाल सिक्का ने संस्थापकों पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इन्फोसिस के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

पढ़ें- इन्फोसिस विवाद पर विशाल सिक्का ने तोड़ी चुप्पी, कहा- काफी पर्सनल हो गए थे हमले    


नीलेकणि चाहते थे ये 4 बड़े बदलाव
  1. रिपोर्ट के मुताबिक, नीलेकणि  ने इन्फोसिस में वापसी के लिए कुछ नियम तय किए हैं, जिनका साफ इशारा है कि वो आने से पहले सबकुछ सही हो जाए। निलेकनी एक तय समय के लिए ही कंपनी में आएंगे। 
  2. सिक्का के इस्तीफे से कंपनी के निवेशकों, कस्टमर और कर्मचारियों का जो भरोसा टूटा है, उसे वापस लाना नीलेकणि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके अलावा नए सीईओ के लिए सही व्यक्ति को चुनना और उसे ज्यादा ताकत देना भी निलेकनी की जिम्मेदारियों में शामिल है।
  3. नीलेकणि  चाहते थे कि वो नॉन एक्जिक्यूटिव चेयरमैन के पद पर आए। इसके लिए कंपनी के वर्तमान चेयरमैन आर शेषासयी और को चेयरमैन रवि वेंकटेशन को भी अपने पद से इस्तीफा देना होगा। 
  4. मूर्ति पर सिक्का के इस्तीफा देने का आरोप लगाने वाले पूरे इन्फोसिस बोर्ड से इस्तीफा मांगा जा रहा है। इसके लिए विदेशी और देशी संस्थागत निवेशक सिक्का के जाने के बाद से मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed