फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Muthoot Group Chairman MG George Muthoot passed away today in Delhi

अंतिम सफर: मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट का दिल्ली में निधन

Sat, 06 Mar 2021 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 06 Mar 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Muthoot Group Chairman MG George Muthoot passed away today in Delhi
एमजी जॉर्ज मुथूट - फोटो : muthootfinance

भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट का शुक्रवार को दिल्ली में 71 वर्षीय आयु में निधन हो गया। जॉर्ज का नाम देश के जाने-माने व्यापारियों में शुमार किया जाता था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि एमजी जॉर्ज ईस्ट कैलाश स्थित एक इमारत में चौथी मंजिल से गिर गए थे। उन्हें आनन-फानन में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल ले जाया गया था। जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। किसी साजिश की आशंका नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो मार्च 1949 को केरल में जन्मे जॉर्ज की अगुवाई में मुथूट ग्रुप की प्रमुख कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड एनबीएफसी के बीच देश में सोने की सबसे बड़ी वित्तपोषण कंपनी बन गई थी। 2020 में जॉर्ज को फोर्ब्स एशिया मैगजीन में 26वां सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया था और उन्हें देश का सबसे अमीर मलयाली व्यक्ति होने का खिताब भी मिला था।

 
बता दें कि एमजी जॉर्ज मुथूट मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक थे। उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल में कई कार्यकारी प्रबंधन पाठ्यक्रमों में हिस्सा लिया था। वह कम आयु में ही पारिवारिक व्यवसाय मुथूट ग्रुप में आ गए थे और 1979 में इसके प्रबंध निदेशक बने थे। 1993 में उन्होंने समूह के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed