{"_id":"598013954f1c1b11128b4865","slug":"mukesh-ambani-becomes-second-richest-man-in-asia-rides-on-jio-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो ने बनाया मुकेश अंबानी को एशिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, इस शख्स को है पछाड़ा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जियो ने बनाया मुकेश अंबानी को एशिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति, इस शख्स को है पछाड़ा
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अंबानी ने पिछले वित्त वर्ष में करीब 12.1 बिलियन डॉलर की वेल्थ को जोड़ा है। अंबानी को यह उपलब्धि जियो की कामायाबी से मिली है। हालांकि एशिया में पहले स्थान पर हांगकांग के बिजनेसमैन ली का शिंग अभी भी काबिज है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी एशिया के बिलिनियर इंडेक्स के अनुसार, टेलिकॉम कंपनी के कारण रिलायंस के शेयर काफी चढ़ गए हैं। वहीं कुछ दिन पहले रिलायंस द्वारा 1500 रुपये का फोन लांच करने की घोषणा से जियो का मार्केट बेस बढ़ेगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, जियो के कारण कंपनी मार्केट में डेट भी 15 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अभी तक मुकेश अंबानी जियो में 31 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुके हैं। हालांकि कंपनी की 90 फीसदी कमाई पेट्रोकेमिकल, रिफाइनिंग से हो रही है। इसके अलावा रिटेल, मीडिया और नेचुरल गैस के उत्खनन में भी कमाई जारी है।
विज्ञापन
कंपनी के लिए जियो एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुआ है। कंपनी को अनुमान है कि वो अगले दशक में काफी बढ़ेगा और देश के टेलिकॉम मार्केट में राज करेगा।