जियो का 4जी फीचर फोन है फ्री लेकिन ये है बड़ा लोचा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Jul 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio 4G Feature phone launched, Everything you need to know
jio phone

    रिलायंस जियो ने अपने एनुअल जनरल मीटिंग में देश के सबसे स्मार्ट फोन 'जियो फोन' को लॉन्च कर दिया है। फोन में एक खास फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स बोलकर फोन को ऑपरेट कर सकते हैं।

    फोन की लॉन्चिंग करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि फोन फ्री में दिया जाएगा। अब वैसे यह फोन फ्री में नहीं मिल रहा है, इसके लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी के रूप में लिए जाएंगे। तो आइए जानते हैं 1500 रुपये सिक्योरिटी और फ्री में मिलने वाले फोन का पूरा प्रोसेस।

    विज्ञापन

    फ्री में मिलेगा फोन, सिक्योरिटी के तौर पर जमा होंगे 1,500 रुपये

    jio phone
    jio phone

    मुकेश अंबानी ने बताया कि फ्री में मिली चीज का दुरुपयोग होता है, इसलिए ग्राहकों को भले ही फोन फ्री में दिया जाएगा, लेकिन उनसे सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये लिए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये 1,500 रुपये तीन साल बाद ग्राहकों को वापस कर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर कहें तो इस फोन की कीमत 1,500 रुपये है। मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि तीन साल बाद यूजर्स फोन को वापस करके 1,500 रुपये ले सकते हैं। इस तरह जियो का 4जी फीचर फोन फ्री मिलेगा। फोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से होगी, जबकि डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी। वहीं बीटा यूजर्स के लिए यह फोन 15 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें