फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   maruti suzuki sales figure rises in july, sold more than 1.65 lakh cars

21 फीसदी बढ़ी जुलाई में मारुति की बिक्री, बेची 1.65 लाख से अधिक गाड़ियां

Tue, 01 Aug 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 01 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki sales figure rises in july, sold more than 1.65 lakh cars
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री जुलाई में 20.6 % वृद्धि के साथ 1,65,346 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में इस कंपनी ने 1,37,116 गाड़ियां बेची थीं।
विज्ञापन


जुलाई की बिक्री कंपनी की अबतक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। इससे पहले अप्रैल में कंपनी ने सबसे अधिक बिक्री की थी जब उसने 1,44,492 वाहन बेचे थे। कंपनी की घरेलू बिक्री जुलाई में 22.4% बढ़कर 1,54,001 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में उसने घरेलू बाजार में 1,25,778 गाड़ियां बेची थीं।
विज्ञापन


 कंपनी ने कहा कि पिछले महीने अल्टो, वैगन आर समेत छोटी कारों की बिक्री 20.7% बढ़कर 42,310 रही । सालभर पहले इसी अवधि में उसने 35,051 छोटी गाड़ियां बेचीं। वहीं स्विफ्ट, एस्टिलो, डिजायर, बैलेनो और इग्निस जैसी कंपैक्ट गाड़ियों की बिक्री 25.3 % बढ़कर 63,116 रही। पिछले साल की इसी अविध में कंपनी की ऐसी 50,362 गाड़ियां बिकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, मझोली आकार की सेडान सियान की बिक्री जुलाई में 23.5 % बढ़कर 6,377 इकाई रही। पिछले महीने एर्टिगा, एस क्रॉस और वितारा ब्रेज समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 48.3 % बढ़कर 25,781 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 17,382 गाड़ियां बेची थीं।


जुलाई में ओमनी और इको जैसी गाड़ियों की बिक्री 6.6 % बढ़कर 15,714 रही। पिछले साल की इसी अवधि में इस श्रेणी में 14,748 गाड़ियां बिकी थीं। कंपनी के निर्यात में आंशिक वृद्धि हुई। उसने 11,345 गाड़ियां निर्यात कीं जबकि पिछले साल जुलाई में उसने विदेशी बाजार में 11,338 गाड़ियां बेची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed