फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Market share of Chinese mobile companies decreased by 9 percent

चीनी मोबाइल कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 9 फीसदी घटी

Sat, 25 Jul 2020 06:19 AM IST
अवधेश कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
Market share of Chinese mobile companies decreased by 9 percent
Vivo S6 5G - फोटो : asaplandnews / twitter
चीनी सामानों के विरोध के कारण जून तिमाही में चीन की मोबाइल कंपनियों की भारतीय बाजार में संयुक्त हिस्सेदारी 9 फीसदी घटकर 72% रह गई। मार्च तिमाही में इनकी हिस्सेदारी 81% थी। इस दौरान देश में स्मार्टफोन की बिक्री 51% घटकर 1.8 करोड़ इकाई से थोड़ी ज्यादा रही। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की विश्लेषक शिल्पी जैन ने कहा, देश के स्मार्टफोन बाजार में  ओप्पो, वीवो, रियलमी जैसे चीनी ब्रांड का दबदबा है। लेकिन चीन विरोधी भावना बढ़ने, 50 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाने और कोविड-19 के कारण आपूर्ति बाधित होने से वीवो को छोड़कर श्याओमी, ओप्पो, रियलमी जैसी कंपनियों की हिस्सेदारी घटी है। इसके अलावा, ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से खुदरा विक्रेताओं में नोकिया, सैमसंग, एपल, माइक्रोमैक्स, लावा और एलजी जैसे गैर-चीनी ब्रांड की मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन


सैमसंग ने वीवो को पीछे छोड़ा

काउंटरप्वाइंट के मुताबिक, जून तिमाही में वीवो को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग 26% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। मार्च तिमाही में 17% के साथ वीवो दूसरे व 16% के साथ सैमसंग तीसरे स्थान पर थी। हालांकि, एक फीसदी गिरावट के बावजूद 29% के साथ श्याओमी शीर्ष पर है। रियलमी और ओप्पो में 3-3% गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed