फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Market capitalization of 5 companies in top 10 of Sensex up Rs 77785 crore

रिलायंस समेत इन पांच बड़ी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,785 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun, 05 Aug 2018 11:15 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Market capitalization of 5 companies in top 10 of Sensex up Rs 77785 crore

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 77,784.85 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे अधिक लाभ में रहने वाली कंपनी रही।

विज्ञापन


शीर्ष कंपनियों में लाभ में रहने पाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक रहीं। जबकि एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 30,010.92 करोड़ रुपये बढ़कर 7,45,782.95 करोड़ रुपये पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 22,057.61 करोड़ रुपये बढ़कर 3,80,856.49 करोड़ रुपये पर, टीसीएस का 13,112.87 करोड़ रुपये बढ़कर 7,57,043.31 करोड़ रुपये पर, भारतीय स्टेट बैंक का 10,709.5 करोड़ रुपये बढ़कर 2,66,488.18 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 1,893.95 करोड़ रुपये बढ़कर 3,71,153.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,780.42 करोड़ रुपये गिरकर 5,60,634.32 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 11,848.66 करोड़ रुपये कम होकर 3,33,714.86 करोड़ रुपये पर, मारुति सुजुकी का 3,839.44 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,77,561.73 करोड़ रुपये पर, इन्फोसिस का 2,282.41 करोड़ रुपये घटकर 2,97,936.80 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 318.15 करोड़ रुपये कम होकर 2,49,575.74 करोड़ रुपये पर आ गया।


शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। इसके बाद रिलायंस इंडिया, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 219.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 37,556.16 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed