फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Manufacturing activity slows due to covid 19

कोरोना वायरस : सेवा क्षेत्र की गतिविधियों पर संक्रमण का साया

Thu, 08 Apr 2021 12:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Apr 2021 12:53 AM IST
सार

  • सेवा पीएमआई मार्च में घटकर 54.6 रहा, जो फरवरी में 55.3 था

विज्ञापन
Manufacturing activity slows due to covid 19
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी और लागत बढ़ने से देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मार्च में सुस्त हो गईं। एक सर्वे के मुताबिक, सेवा पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) सूचकांक मार्च में घटकर 54.6 पर आ गया, जो फरवरी में 55.3 था। पीएमआई का 50 से अधिक रहना वृद्धि और इससे नीचे का आंकड़ा संकुचन दिखाता है।

विज्ञापन


सर्वे में कहा गया है कि फरवरी के मुकाबले पिछले महीने गतिविधियों में कुछ सुस्ती आई है, लेकिन इसमें पिछले छह महीने से लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

आईएचएस मार्किट की एसोसिएट निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलियाना डि लीमा ने कहा, चुनावों के कारण मांग में वृद्धि और महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने से कारोबारियों का भरोसा बढ़ा है। इससे सूचकांक लगातार छठे महीने 50 से ऊपर रहा। हालांकि, महामारी और आवाजाही पर रोकथाम से चुनौतियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संक्रमण का प्रकोप बढ़ने और लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से अप्रैल में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, सर्वे में शामिल कंपनियों के उम्मीद है कि आने वाले 12 महीनों के दौरान व्यावसायिक गतिविधि बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed