{"_id":"58a451664f1c1b5733d86617","slug":"lufthansa-to-launch-low-budget-air-service-from-goa-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लो बजट में कीजिए भारत से यूरोप का सफर, इस एयरलाइंस ने की घोषणा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
लो बजट में कीजिए भारत से यूरोप का सफर, इस एयरलाइंस ने की घोषणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Feb 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से यूरोप का सफर करने वालों के लिए अब बजट एयरलाइंस शुरू होने वाली है। जर्मनी की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी लुफ्तांसा जल्द ही गोवा से इस सेवा को सबसे पहले लांच करेगी। इससे जर्मनी तक का सफर करने वाले लोग कम बजट में हवाई यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे।
जर्मनी से नहीं गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
अभी कंपनी की गोवा से जर्मनी के लिए कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। जबकि बहुत से जर्मन नागरिक छुट्टी मनाने के लिए गोवा जाते हैं। कंपनी इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से म्युनिक के लिए सीधी हवाई सेवा भी शुरू करने जा रही है।
कंपनी दिल्ली से म्युनिक के बीच एयरबस 350-900 विमान का परिचालन करेगा। ये आधुनिक विमान है। ये विमान इस श्रेणी के विमानों की तुलना में 25 फीसदी कम ईंधन की खपत और दूसरे विमानों की तुलना में 50 फीसदी कम आवाज करता है।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस विमान में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। विमान में एलईडी लाइटिंग है। बड़ी टीवी स्क्रीन लगी है। विशेष तौर पर डिजाइन किये गए सीट हैं। इन डिजाइन की गई सीटों की मदद से लंबी यात्रा में भी आरामदायक सफर का आनंद लिया जा सकता है। विमान में ऑन डिमांड मूवी, वाई फाई भी उपलब्ध है।