फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   lpg gas cylinder hike today 25 rupees hike in price second time with in a week know new rates

LPG Gas Cylinder Price: जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत

Mon, 01 Mar 2021 07:51 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Mar 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
lpg gas cylinder hike today 25 rupees hike in price second time with in a week know new rates
एलपीजी गैस के दाम आज - फोटो : pixabay

देश में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में सोमवार को 25 रुपये का इजाफा हुआ। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मूल्य आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 
विज्ञापन


बीते दिसंबर के बाद से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है और कुल मिलाकर देखें तो अभी तक एक सिलिंडर के दाम में 150 रुपये से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। जनवरी में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कई तेजी या कमी नहीं आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिसंबर 2020 में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ था। एक दिसंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये की गई थी। इसके बाद 15 दिसंबर को एक सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई थी। 

बढ़ी हुई दरों को सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं समेत सभी श्रेणियों पर लागू किया गया है। रसोई गैस की कीमतों में ये इजाफा ऐसे समय में देखा जा रहा है जब चार मेट्रो शहरों में डीजल और पेट्रोल के दाम अब कर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। 

देश के चार महानगरों में ये हैं कीमतें
सोमवार को 25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ देश के चार महानगरों में रसोई गैस की कीमतें कुछ ऐसी हैं। दिल्ली और मुंबई में एक एलपीजी सिलिंडर के लिए अब 819 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता में 845.50 रुपये और चेन्नई में भाव अब 835 रुपये हो गया है।


मोदी सरकार पर राहुल गांधी का तंज
उधर, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि एलपीजी सिलिंडर के दाम फिर बढ़ गए। अब जनता के लिए मोदी सरकार के तीन ही विकल्प हैं, जो हैं - व्यवसाय कर दो, चूल्हा फूंको और जुमले खाओ।
 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed