फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Lockdown effect on global economy, McDonald corp global sales broad drop in limit operations due COVID19 lockdown

लॉकडाउन की वजह से McDonald's की वैश्विक बिक्री को भारी घाटा

Wed, 29 Jul 2020 02:31 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jul 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lockdown effect on global economy, McDonald corp global sales broad drop in limit operations due COVID19 lockdown
mcdonald's - फोटो : social media

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के काऱण वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। वैश्विक स्तर पर बड़ी से बड़ी कंपनियों को भारी घाटा सहना पड़ रहा है। इसी कड़ी में पुरे दुनिया में फास्ट फूड के लिए प्रसिद्ध McDonald's को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार शिकागो स्थित बर्गर चेन के शेयर में 2.5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तिमाही में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और लैटिन अमेरिका सहित बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्टोर की बिक्री में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


इससे पहले IBES के आंकड़ों के अनुसार, विश्लेषकों ने 23.24 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था। यूनाइटेड स्टेट जहां कंपनी अपने एक तिहाई से अधिक रेस्तरां संचालित करती है, वहां की बिक्री 8.7 फीसदी तक गिर गई लेकिन राहत की बात यह रही कि अनुमानित 9.97 फीसदी की गिरावट से बेहतर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर अधिकारियों ने सतर्क लहजे में घाटे को लेकर सूचित किया था। लेकिन अब यूनाइटेड स्टेट में जुलाई की बिक्री में कुछ हद तक सुधार हुआ है और इसे पूरे महीने के लिए थोड़ा सकारात्मक भी माना जा रहा है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस केम्पिंस्की ने कहा कि दूसरी तिमाही में McDonald's इस नए वातावरण में बहुत कुछ सीखने की कोशिश कर रहा है और इसी के अनुसार अपनी बिक्री को ढालने की कोशिश कर रहा है।

केम्पिंस्की ने आगे कहा कि लॉकडाउन में ढील देने के बाद से बिक्री में काफी हद तक सुधार हुआ है और हमें इस संकट के दौरान अपने व्यवसाय को चलाने का अनुभव भी प्राप्त हुआ।  McDonald's के लगभग 96 फीसदी स्थान ड्राइव-थ्रू वितरण या बैठने की क्षमता को कम करने के साथ काम कर रहे हैं।

कंपनी अब अधिकांश कोर मेनू आइटम और डिजिटल ऑर्डरिंग को बढ़ावा देगी साथ ही साथ कुछ और नई योजनाओं पर विचार कर रही है। केम्पिंस्की ने कहा कि McDonald's यूरोप में अपने व्यवसाय को और बढ़ाने को सोच रहा है, जहां कुछ स्वतंत्र रेस्तरां इकाइयां हैं जिनके पास कुछ बड़ी चुनौतियां हैं और यह हमारे लिए कुछ और अवसर पेश कर सकती हैं।


कंपनी का राजस्व 30.5 फीसदी गिरकर 3.76 बिलियन डॉलर हो गया जो कि 3.68 बिलियन डॉलर के अनुमान से बेहतर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की शुद्ध आय 68 फीसदी घटकर 483.8 मिलियन डॉलर रही। वहीं कंपनी ने 66 सेंट प्रति शेयर कमाया जो कि अपेक्षा से 8 सेंट नीचे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed