फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   LIC IPO: Government likely to invite bids from merchant bankers this month

LIC IPO: एलआईसी के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर, सरकार मर्चेंट बैंकरों से इसी माह आमंत्रित करेगी बोलियां

Sun, 04 Jul 2021 12:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 12:57 PM IST
सार

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार एलआईसी की विनिवेश प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए इस महीने मर्चेंट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित करेगी।

विज्ञापन
LIC IPO: Government likely to invite bids from merchant bankers this month
LIC

विस्तार

केंद्र सरकार का इरादा जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जनवरी तक लाने का है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार एलआईसी की विनिवेश प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए इस महीने मर्चेंट बैंकरों से बोलियां आमंत्रित करेगी।

विज्ञापन


निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस साल जनवरी में बीमा कंपनी मिलीमैन एडवाइजर्स एलएलपी इंडिया को आईपीओ से पहले एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य निकालने के लिए नियुक्त किया था। इसे भारत के कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम कहा जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एलआईसी कानून में बजट संशोधनों को अधिसूचित कर दिया गया है और मिलीमैन अगले कुछ सप्ताह में एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य निकाल लेगी। अंतर्निहित मूल्य प्रणाली में बीमा कंपनियों के मौजूदा मूल्य के साथ भविष्य के मुनाफे को भी उसके शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) में जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ''हम अगले कुछ सप्ताह में मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति के लिए बोलियां आमंत्रित करेंगे।'' उन्होंने कहा कि इसके लेकर संस्थाग्रत निवेशकों के साथ बातचीत चल रही है।

अधिकारी ने कहा कि हम नवंबर अंत तक नियामकीय मंजूरियां मिलने की उम्मीद है। एलआईसी के निर्गम का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed