फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Kiran Mazumdar Shaw says ready to take Covid19 vaccine, not worried about safety and effectiveness

कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ, कहा- सुरक्षा और प्रभाव की चिंता नहीं

Wed, 09 Dec 2020 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Kiran Mazumdar Shaw says ready to take Covid19 vaccine, not worried about safety and effectiveness
किरण मजूमदार शॉ - फोटो : फाइल

जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ ने बुधवार को कहा कि भले ही कोविड-19 टीके की प्रभावकारिता फिलहाल तय नहीं हो, लेकिन वह टीका लगवाने के लिए तैयार हैं। बंगलूरू स्थित प्रमुख जैव-प्रौद्योगिकी कंपनी 'बायोकॉन' की कार्यकारी अध्यक्ष शॉ ने टीके को तैयार करने से लेकर मंजूरी मिलने तक की प्रक्रिया को अप्रत्याशित गति से पूरा करने का समर्थन किया।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शॉ ने कहा, 'यह अभूतपूर्व महामारी है और यह असाधारण कदम उठाने का असाधारण समय है।' उन्होंने कहा कि नियामक के स्तर पर आकलन और मंजूरी की प्रक्रिया तेज करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि भारत बायोटेक, सीरम संस्थान और फाइजर ने भारत में आपात स्थिति में अपने कोविड-19 टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन



शॉ ने सुरक्षा और प्रभाव की चिंता किए बिना टीका लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'फिलहाल एक आम आदमी की हैसियत से मैं (कोविड-19 टीके से) मिलने वाली सुरक्षा और प्रभावकारिता के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं इस बात को लेकर अधिक चिंतित हूं कि क्या यह लंबे समय तक मुझे सुरक्षा प्रदान कर पाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा 'अगर कोई मुझसे पूछता है कि क्या मैं टीका लगवाउंगी तो मेरा जवाब होगा- हां, क्योंकि चाहे ये कैसा भी हो अंततः इससे मैं (कोविड-19 से) खुद को सुरक्षित कर पाउंगी।' बता दें कि शॉ को फोर्ब्स पत्रिका ने हाल ही में जारी अपनी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed