फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Japan economy slips to record 28.1 percent in second quarter

जापान की अर्थव्यवस्था पर कोरोना की मार, दूसरी तिमाही में 28.1 प्रतिशत की रिकॉर्ड गिरावट

Tue, 08 Sep 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, टोक्यो
पीटीआई, टोक्यो Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Japan economy slips to record 28.1 percent in second quarter
जापान की जीडीपी में भारी गिरावट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

जापान की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड गिरावट आई है। अर्थव्यवस्था में यह गिरावट शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक रही है। कैबिनेट कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि जापान के समायोजित वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर 28.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह आंकड़ा पिछले महीने दिए गए 27.8 प्रतिशत के अनुमान से भी अधिक रहा है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। महामारी के चलते रेस्तरां और स्टोर बंद हैं। यात्रा और पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। लेकिन निर्यात पर निर्भर जापानी अर्थव्यवस्था को इस महामारी से अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं अधिक बड़ी चोट पहुंची है।
विज्ञापन



जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे चुके हैं। अब देश नया नेता चुनने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में नए प्रधानमंत्री के समक्ष देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed