फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   IT Department to release all pending income tax refunds up to Rs 5 lakhs immediately

पांच लाख तक के लंबित टैक्स रिफंड तुरंत चुकाएगी सरकार, जीएसटी और सीमा शुल्क की वापसी भी जल्द

Wed, 08 Apr 2020 07:33 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
IT Department to release all pending income tax refunds up to Rs 5 lakhs immediately
income tax - फोटो : Social Media

केंद्र सरकार ने करदाताओं और कारोबारियों को तुरंत बड़ी राहत देने का फैसला किया है। आयकर विभाग ने पांच लाख रुपये तक लंबित टैक्स रिफंड की वापसी तुरंत करने का फैसला किया है। इससे करीब 14 लाख करदाताओं को फायदा पहुंचेगा। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार लंबित 18,000 करोड़ रुपये जीएसटी (माल एवं सेवा कर) और सीमा शुल्क वापसी भी जल्द करेगी। लंबित जीएसटी और सीमा शुल्क वापसी भी करने के फैसले से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) समेत करीब एक लाख व्यवसायिक इकाइयों को लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के तहत राज्यों की मदद के लिए करीब 34 हजार करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है। इनमें से 14,130 करोड़ रुपये मंगलवार को जारी कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के तहत राज्यों की मदद के लिए करीब 34 हजार करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है। इनमें से 14,130 करोड़ रुपये मंगलवार को जारी कर दिए गए।

राज्यों को राजस्व नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए यह राशि दी गई है।

मंगलवार को किए गए भुगतान के साथ ही वित्त मंत्रालय ने अक्तूबर और नवंबर के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में करीब 34 हजार करोड़ रुपये लंबित बकाए का भुगतान कर दिया है। केंद्र से 34,053 करोड़ रुपये ऐसे समय जारी किए गए हैं जब कि राज्य सरकारें कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ के कारण नकदी की समस्या से जूझ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed