{"_id":"605a45928ebc3ee61e7ce160","slug":"irda-said-life-insurance-companies-will-be-able-to-issue-e-policy-for-more-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरडा: जीवन बीमा कंपनियां छह महीने और जारी कर सकेंगी ई-पॉलिसी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इरडा: जीवन बीमा कंपनियां छह महीने और जारी कर सकेंगी ई-पॉलिसी
Wed, 24 Mar 2021 01:16 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:16 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के कारण इरडा ने बीमा कंपनियां 30 सितंबर, 2021 तक ई-पॉलिसी जारी करने की दी अनुमति
- बीमाकर्ता अब सितंबर अंत तक बीमाधारक की ई-मेल आईडी पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में सभी जीवन बीमा पॉलिसी भेजना जारी रख सकते हैं
विज्ञापन
जीवन बीमा पॉलिसी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीमा नियामक इरडा ने मंगलवार को जीवन बीमा कंपनियों के लिए ई-पॉलिसी जारी करने की समय-सीमा छह महीने और बढ़ा दी है। अब बीमा कंपनियां 30 सितंबर, 2021 तक ई-पॉलिसी जारी कर सकेंगी। बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा, कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले बढ़ने पर इरडा ने लिया फैसला, अब 30 सितंबर तक ई-पॉलिसी जारी कर सकेंगी कंपनियां
इसके तहत बीमाकर्ता अब सितंबर अंत तक बीमाधारक की ई-मेल आईडी पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में सभी जीवन बीमा पॉलिसी भेजना जारी रख सकते हैं। हालांकि, अगर कोई बीमाधारक पॉलिसी की हार्ड कॉपी मांगता है तो बीमा कंपनियों को इसे बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना के मामले बढ़ने और लॉकडाउन को देखते हुए बीमा कंपनियों ने पॉलिसी दस्तावेजों को प्रिंट करने और भेजने में दिक्कतों को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद इरडा ने अगस्त में पहली बार बीमा कंपनियों को 2020-21 अंत तक ई-पॉलिसी जारी करने की अनुमति दी थी। इससे पहले ऑनलाइन तरीके से पॉलिसी खरीदने पर भी बीमा कंपनियों को दस्तावेज की हार्ड कॉपी भेजने होती थी।
विज्ञापन