{"_id":"5d9150378ebc3e015369f8c3","slug":"irctc-today-launch-its-ipo-with-price-band-of-315-320-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा आईआरसीटीसी का आईपीओ, प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आज खुलेगा आईआरसीटीसी का आईपीओ, प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय
Mon, 30 Sep 2019 06:15 AM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार से खुलेगा। इसके लिए प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय किया गया है। आईआरसीटीसी रेलवे की इकाई है और इसमें 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की है।
विज्ञापन
इसके कुल 16 करोड़ शेयर में से दो करोड़ एक लाख 60 हजार की बिक्री का प्रस्ताव है जिनमें एक लाख 60 हजार कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे। शेष दो करोड़ शेयर आम निवेशक खरीद सकेंगे जो कंपनी के कुल शेयर का 12.5 प्रतिशत है। शेयर बाजार बीएसई के अनुसार, आईआरसीटीसी का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा और 03 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने 10 रुपए अंकित मूल्य वाले शेयर का आधार मूल्य 315 से 320 रुपए तय किया है। शेयरों की बिक्री से कंपनी को करीब 645 करोड़ रुपए की आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
40 इक्विटी शेयरों के लिए होगी न्यूनतम बोली
न्यूनतम बोली 40 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 40 इक्विटी शेयरों के गुणकों में होगी। कंपनी ने खुदरा श्रेणी के निवेशकों और पात्र कर्मचारियों के लिए आधार मूल्य पर प्रति शेयर 10 रुपए की छूट की पेशकश की है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के लिए अग्रणी प्रबंधक आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और येस सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का कुल राजस्व 1,956.66 करोड़ रुपए और शुद्ध मुनाफा 272.60 करोड़ रुपए रहा था। उसके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी की शेयर पूंजी 160 करोड़ रुपए और नेट वर्थ 1,042.84 करोड़ रुपए है।