फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   irctc today launch its ipo with price band of 315-320 rupees

आज खुलेगा आईआरसीटीसी का आईपीओ, प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय

Mon, 30 Sep 2019 06:15 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 Sep 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
irctc today launch its ipo with price band of 315-320 rupees
आईआरसीटीसी - फोटो : SELF

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार से खुलेगा। इसके लिए प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये तय किया गया है। आईआरसीटीसी रेलवे की इकाई है और इसमें 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की है।

विज्ञापन


इसके कुल 16 करोड़ शेयर में से दो करोड़ एक लाख 60 हजार की बिक्री का प्रस्ताव है जिनमें एक लाख 60 हजार कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे। शेष दो करोड़ शेयर आम निवेशक खरीद सकेंगे जो कंपनी के कुल शेयर का 12.5 प्रतिशत है। शेयर बाजार बीएसई के अनुसार, आईआरसीटीसी का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा और 03 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने 10 रुपए अंकित मूल्य वाले शेयर का आधार मूल्य 315 से 320 रुपए तय किया है। शेयरों की बिक्री से कंपनी को करीब 645 करोड़ रुपए की आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन


40 इक्विटी शेयरों के लिए होगी न्यूनतम बोली
न्यूनतम बोली 40 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 40 इक्विटी शेयरों के गुणकों में होगी। कंपनी ने खुदरा श्रेणी के निवेशकों और पात्र कर्मचारियों के लिए आधार मूल्य पर प्रति शेयर 10 रुपए की छूट की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के लिए अग्रणी प्रबंधक आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और येस सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का कुल राजस्व 1,956.66 करोड़ रुपए और शुद्ध मुनाफा 272.60 करोड़ रुपए रहा था। उसके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी की शेयर पूंजी 160 करोड़ रुपए और नेट वर्थ 1,042.84 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed