{"_id":"592fac264f1c1b2510bda747","slug":"iocl-makes-subsidized-cylinder-costlier-and-non-subsidy-cylinder-price-slashed-by-78-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG उपभोक्ताओं को मिली खुशीः गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 78 रुपये हुआ सस्ता","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
LPG उपभोक्ताओं को मिली खुशीः गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 78 रुपये हुआ सस्ता
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को खुशी और गम साथ-साथ दे दिया हैं। कंपनियों ने जहां एक तरफ सब्सिडी वाले सिलेंडर को 3 रुपये महंगा कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर को 78 रुपये सस्ता कर दिया है।
विज्ञापन
1 जून से दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 3.88 रुपए महंगा होकर 446.65 रुपए का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 442.77 रुपए थी। कंपनी के अनुसार गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 78ए सस्ता होकर दिल्ली में 552.50 रुपए का मिलेगा। पहले यह 631 रुपए का था।
विज्ञापन
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी कमी की गई है। इसके दाम में 130 रुपये की कमी हो गई है, जिसके बाद दिल्ली में यह 1259.50 रुपये में मिलेगा। इस समय इसकी कीमत 1397.50 रुपये है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल पर पड़ी मार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच बुधवार देर रात से पेट्रोल 1.23 रुपये और डीजल 89 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 16 मई को पेट्रोल 2.16 रुपये और डीजल 2.10 रुपये सस्ता हो गया था।
मूल्यवृद्धि की घोषणा करते हुए देश की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि यह मूल्यवृद्धि राज्यों के स्थानीय उपकर या वैट से इतर की गई है। असल वृद्धि कर दर पर ही निर्भर करेगी।
हालांकि इस मूल्यवृद्धि से दिल्ली में बृहस्पतिवार से पेट्रोल की कीमत 65.32 रुपये के मुकाबले 66.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इसी तरह एक लीटर डीजल की कीमत अब 54.90 रुपये के बजाय 55.79 रुपये हो गई है।