फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Investors feels bjp will make government in uttar pradesh

यूपी में भाजपा को मिलेगा ताज, शेयर बाजार में निवेशकों को है ये आशा

Wed, 08 Mar 2017 08:06 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 08 Mar 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
Investors feels bjp will make government in uttar pradesh
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजें आने में अभी वक्त है, लेकिन शेयर मार्केट भाजपा सरकार के अभी से बनने को लेकर काफी उत्साहित सा नजर आ रहा है। इसके कारण पिछले एक हफ्ते से शेयर मार्केट में सेंसेक्स में काफी तेज उछाल देखने को मिला है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, निवेशकों की राय है कि भाजपा के अलावा किसी और पार्टी को जीत का स्वाद प्रदेश में नहीं मिलेगा। इस वजह से निवेशक छोटे टर्म के लिए निवेश करने से बच रहे हैं और लांग टर्म निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी से सुस्त पड़े मार्केट से  उपजा शेयर बाजार

शेयर मार्केट नोटबंदी के बाद काफी सुस्त पड़ गया था। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में निफ्टी अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। निवेशकों में विश्वास है कि उनका यूपी में भाजपा के आने का विश्वास 11 मार्च को भी बना रहेगा, जिससे किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका काफी कम है। इंडिया इन्फोलाइन के ईवीपी संजय भसीन ने कहा कि बाजार में मौजूद निवेशकों को काफी भरोसा है कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।  अगर ऐसा होता है तो राज्य सभा में सरकार की स्थिति काफी मजबूत होगी और 2019 में केंद्र में दुबारा से एनडीए सरकार की वापसी हो सकती है। इससे इकनॉमी को बल मिलेगा, रुपया स्थिर होगा और महंगाई दर में कमी आने की संभावना है। 
विज्ञापन


2019 का रिहर्सल है यूपी का चुनाव

ओपीसी असेट के चेयरमैन अजय बग्गा ने कहा कि यूपी का चुनाव 2019 का रिहर्सल है। अगर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनती है तो आगे भी इसके लिए चांस बेहतर हो जाएंगे। इससे दूर भाग गए विदेशी निवेशक भी वापस आकर देश में निवेश करने लगेंगे, जो कि नोटबंदी के बाद मार्केट से निकल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed