{"_id":"596879db4f1c1b58088b4b86","slug":"infosys-launches-its-own-driverless-cart-ceo-vishal-sikka-unveils-new-plans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस ने लांच की ड्राइवरलेस कार्ट, विशाल सिक्का ने बताया कंपनी का नया प्लान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इंफोसिस ने लांच की ड्राइवरलेस कार्ट, विशाल सिक्का ने बताया कंपनी का नया प्लान
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 14 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
infosys
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी सेक्टर में काम कर रही देश की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लांच किया है। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे आने के बाद सीईओ विशाल सिक्का ने इस कार्ट में बैठकर बंगलुरू स्थित मुख्यालय का चक्कर लगाया। इस कार्ट को कंपनी के मैसूरू ऑफिस में इंजिनियर्स ने बनाया है।
नतीजे जारी करने के बाद इस कार्ट में की फोटो खुद विशाल सिक्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। कार्ट को लांच करते हुए सिक्का ने कहा कि कौन कहता है कि हम ट्रांसफर्मोटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते हैं।

इंफोसिस ने एक नए युग में कदम रखा
इंफोसिस
कंपनी के सीओओ प्रवीण राव ने कहा कि इस ऑटोनॉमस व्हीकल के साथ इंफोसिस एक नए युग में कदम रख रहा है। अब हम अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। इसके साथ ही नेक्सट जेनरेशन एनालिटिक्स पर भी काम करेंगे।
सिक्का ने कहा कि अब कंपनी का फोकस पूरी तरह से इस तरह की टेक्नोलॉजी पर रहेगा, जिसमें कंपनी को आगे भी ग्रोथ मिलेगी। सॉफ्टवेयर पर पहले की तरह कंपनी का फोकस रहेगा, लेकिन इसके साथ ही नए वर्टिकल पर भी जोर रहेगा।