फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Banking sector experts said – will help small industries to connect with new technologies.

Indore: बैंकिंग सेक्टर के विशेषज्ञ बोले- छोटे उद्योगों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए करेंगे मदद

Sat, 13 Dec 2025 11:43 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Dec 2025 11:43 AM IST
सार

आयोजन में बैंक ने उद्योगों के लिए वित्तीय परामर्श की सुविधा प्रदान की।  विशेषज्ञों ने बताया कि उनका लक्ष्य छोटे उद्योगों को बेहतर कार्यप्रणाली और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वे अधिक लोगों तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
Indore: Banking sector experts said – will help small industries to connect with new technologies.
कार्यक्रम में विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर और आसपास के एमएसएमई उद्योगों को नई तकनीक अौर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक्सिस बैंक ने इंदौर में एक आयोजित किया। जिसमें कई उद्योगपति शामिल हुए। बैंक द्वारा उद्योगों के लिए डिजिटल प्लेटफार्म व वित्तिय परामर्श की सुविधा दी गई। बैंक के प्रेसिटेंड विजय शेट्टी व प्रशांत टी एस ने बताया कि हमारी तरफ से छोटे उद्योगों को ऐसे तरीके और सुझाव अपनाने को कहा जा रहा है। जिनसे वे अपना काम बेहतर कर सकें।

विज्ञापन

 

वे नई तकनीक अपना सकें और अपने व्यवसाय को ज़्यादा लोगों तक पहुंचा सकें। यह कार्यक्रम सिर्फ बैंकिंग सेवाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्यमियों को मुश्किल वक्त में सही दिशा दिखाने और उनके व्यवसाय को धीरे-धीरे और मजबूत बनाने में मदद करता है। हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एमएसएमई को विशेषज्ञों की सलाह आसानी से दे रहे है।

विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में 44 लाख से अधिक एमएसएमई है, जो राज्य के जीएसडीपी में लगभग एक-तिहाई योगदान देते हैं और करीब 85 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं। इस कारण उन्हें सक्षक्त बनाने पर सरकार जोर दे रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दवा, खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और ट्रेड जैसी प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। इंदौर को भविष्य बेहतर है। कार्यक्रम में इंदौर के उद्योगपतियों ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed