{"_id":"59e59b064f1c1b76678b624f","slug":"indigo-launches-new-offer-of-999-rupees-in-festive-season-for-small-town-and-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर इंडिगो ने निकाला 999 का ऑफर, अब छोटे शहरों में भी भर सकेंगे उड़ान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
धनतेरस पर इंडिगो ने निकाला 999 का ऑफर, अब छोटे शहरों में भी भर सकेंगे उड़ान
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Indigo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट एयरलाइंस इंडिगो ने धनतेरस और दिवाली का त्योहार शुरू होने पर 999 का ऑफर निकाला है। इसके साथ ही कंपनी छोटे शहरों के लिए भी अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। 21 दिसंबर से यात्री बड़े शहरों से छोटे शहरों में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
शुरुआत होगी दक्षिण के शहरों से
इंडिगो फिलहाल अपनी एटीआर सर्विस की शुरुआत दक्षिण के शहरों से करेगा। इसके लिए कंपनी ने 50 एटीआर एयरक्राफ्ट की फ्लीट तैयार की है। जिन शहरों में यह सर्विस दी जाएगी उनमें हैदराबाद, चेन्नई, बंगलूरू, मंगलौर, मदूरै, नागपुर, तिरुपति और राजामुंदरै शामिल हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- इस एयरलाइंस ने शुरू की दिवाली सेल, 1149 में कर सकेंगे इकोनॉमी क्लास में सफर
विज्ञापन
999 में शुरू हुई बुकिंग
कंपनी ने इन शहरों में यात्रा करने के लिए 999 में ऑफर निकाला है। इसके लिए कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो के प्रेसीडेंट और डायरेक्टर आदित्य घोष ने कहा कि इस नई सर्विस के साथ ही हम लोगों को एयर ट्रेवल करने के लिए नई पसंद देने जा रहे हैं।
सरकार की उड़ान स्कीम में शामिल होने की कोशिश
इंडिगो इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान स्कीम में शामिल होने के लिए नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेगा। उड़ान स्कीम में 2500 प्रति घंटा की दर पर यात्री छोटे शहरों में हवाई सफर करते हैं, जहां पर अभी तक फ्लाइट की कोई कनेक्टिविटी नहीं थी।