फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bareilly to Mumbai Bangalore Indigo Flight Starts: Indigo connect Bareilly to Mumbai and Bengaluru from April 29

Indigo: बरेली से उड़ान : मुंबई और बंगलूरू के लिए 29 अप्रैल से मिलेगी इंडिगो की सीधी विमान सेवा

Thu, 04 Mar 2021 05:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bareilly to Mumbai Bangalore Indigo Flight Starts: Indigo connect Bareilly to Mumbai and Bengaluru from April 29
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

उत्तर प्रदेश का बरेली शहर अब देश के हवाई मानचित्र में भी तेजी से उभर रहा है। सस्ती विमान सेवाएं संचालित करने वाली निजी विमान कंपनी इंडिगो ने 29 अप्रैल से बरेली से मुंबई व बंगलूरू के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


इंडिगो ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि मुंबई-बरेली मार्ग पर एक सप्ताह में चार उड़ानें और बंगलूरू-बरेली मार्ग पर एक सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी। लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा के बाद उत्तर प्रदेश में एयरलाइन के लिए बरेली छठा स्टेशन होगा।
विज्ञापन


यूपी का आठवां बड़ा शहर 
बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में आठवां बड़ा शहर होने के नाते बरेली भी भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। एयरलाइन ने कहा कि बरेली भारत का 67 वां शहर होगा, जिसे इंडिगो की उड़ानों से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो अपने क्षेत्रीय उड़ान कार्यक्रम को नए सिरे से बढ़ावा दे रही है। बरेली से उड़ानें शुरू करने के साथ ही यह देश का 67 वां शहर हो जाएगा, जहां से कंपनी की उड़ानें संचालित होंगी। इंडिगो के राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि बरेली से उड़ानों की घोषणा कर हमें खुशी हो रही है। बरेली को पीएम मोदी द्वारा 100 स्मार्ट शहरों की योजना में रखा गया है। यहां उद्योग लगाने की व्यापक संभावना है। इसलिए हमने कनेक्टिविटी बढ़ाने का फैसला किया है। इससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 



नाथ नगरी कहलाती है बरेली
कुमार ने कहा कि बरेली यूपी के धार्मिक शहरों में शामिल है। यह नाथ नगरी कहलाती है। यहां के सात शिव मंदिर घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां आने के बाद पर्यटक नैनीताल, रानीखेत, कुमाऊं के पहाड़ी अंचलों का मजा ले सकेंगे। इसे हिमालय का द्वार भी कहा जाता है। कंपनी सस्ती, तनाव मुक्त व समय पर उड़ानें संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed