फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   indigo and goair cancels more than 600 flights

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, IndiGo-GoAir की 600 से अधिक उड़ानें होंगी रद्द

Fri, 16 Mar 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
indigo and goair cancels more than 600 flights

खराब इंजन के कारण 11 A320 नियो जहाजों के उड़ान भरने पर लगी रोक का खामियाजा इंडिगो और गोएयर एयरलाइन के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इन विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी गई है, जिस कारण 626 उड़ानों को रद्द करने का ऐलान किया गया है। गोएयर और इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


बिगड़ा गर्मियों का शेड्यूल
इंडिगो की 488 और गोएयर की 138 उड़ानों को अगले कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। गौरतलब है कि दोनों कपंनियों को बजट एयरलाइंस माना जाता है और 600 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से हजारों लोगों का गर्मी की छुट्टियों का प्लान बिगड़ गया है। दोनों ही कंपनियां रोजाना औसतन 1200 से अधिक उड़ानों का संचालन करती हैं। जो यात्री पहले ही इनके टिकट बुक करा चुके हैं उनके लिए तुरंत कोई संभावित मुआवजा या दूसरा विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


घरेलू विमानन क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो 15 से 31 मार्च के बीच 488 उड़ानों को रद्द करेगी। वहीं गोएयर ने 15 से 22 मार्च के बीच 138 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय किया है। डीजीसीए को सौंपे गए टाइम टेबल और एयरलाइन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इंडिगो 15 से 21 मार्च के बीच रोजाना 36 उड़ानों का संचालन नहीं करेगी। एयरलाइन ने संकेत दिए हैं कि 22 से 24 मार्च के बीच अन्य 18 रोजाना की उड़ाने भी रद्द हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 31 मार्च के बीच रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 26 होगी। इस तरह इस महीने के अंत तक रद्द होने वाली कुल उड़ानों की संख्या 488 तक हो जाएगी। वहीं गोएयर का कहना है कि एयरलाइन 16 से 24 मार्च के बीच 10 जगहों के लिए रोजाना 10 उड़ानों को रद्द करेगी। इसके अतिरिक्त 15 से 22 मार्च के बीच हर सप्ताह छह सेवाओं को रद्द करेगी। कुल मिलाकर कंपनी की तरफ से 138 उड़ानें रद्द रहेंगी। 


इन इंजनों में उड़ान के दौरान फेल होने की कुछ घटनायें सामने आई थीं। जिसके बाद अब 626 उड़ानें रद्द होंगी। आपको बता दें कि इंडिगो और गो एयर की फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किराये में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। इससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed